एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: कमलाथ दिलवाएंगे निशा बांगरे को कांग्रेस की सदस्यता, आमला सीट पर भी बदला जा सकता है उम्मीदवार

MP Elections 2023 News: निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर होने के बाद से ही ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो कांग्रेस जॉइन कर सकती हैं. इसके अलावा वो पार्टी की आमला सीट से प्रत्याशी भी बनाई जा सकती हैं.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश की सुर्खियों में रहने वाला नाम निशा बांगरे अब जल्द ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ जाएगा. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाने वाले हैं. निशा बांगरे आज यानी गुरुवार की दोपहर 2 बजे छिंदवाड़ा की एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगी. दरअसल छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इरादे से इस्तीफा दे दिया था. उनकी कांग्रेस पार्टी के टिकट से आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. इन अटकलों को मजबूती तब मिली जब कांग्रेस पार्टी ने अपनी आखिरी लिस्ट तक उस आमला सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया, जहां से लड़ने की इच्छा निशा बांगरे की थी.

हालांकि 23 अक्टूबर तक सरकार ने निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया. अब जब सरकार ने निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर कर लिया है तो वो लगातार कांग्रेस पार्टी के नेता कमलनाथ से मुलाकात कर रही हैं. इन मुलाकातों को लेकर सियासी गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अब उन्हें प्रत्याशी बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी आमला विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बदल सकती है. गुरुवार की सुबह निशा बांगरे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने पहुंचीं थीं. इस दौरान भी उन्होंने चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था.

निशा बांगरे का कहना है कि अब कांग्रेस पार्टी को तय करना है कि वो उन्हें चुनाव लड़वाना चाहती है या कोई और जिम्मेदारी देती है. वहीं निशा बांगरे ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करने में हुई देरी के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. निशा बांगरे का कहना है कि सरकार ने जानबूझकर इस्तीफे को मंजूर करने में देरी की ताकि वो चुनाव न लड़ सकें. वहीं टिकट के ऐलान के बाद उनका इस्तीफा मंजूर किया गया, ताकि उनके हाथ में नौकरी भी न रहे. 

MP Election 2023: 'अखिलेश यादव, राम मंदिर, ईडी रेड', नामांकन से पहले एबीपी न्यूज से बातचीत में और क्या बोले कमलनाथ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget