एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'क्यों करें किसानों का कर्ज माफ? हम तो जीतते...,' राजीव शुक्ला ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Rajeev Shukla Bhopal Visit: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस कर BJP पर कई गंभीर लगाए. उन्होंने कहा कि ये सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं.

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश के दोनों ही दलों द्वारा प्रतिदिन पत्रकारवार्ता का दौर जारी है. पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों ही दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. शनिवार (4 नवंबर) को पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने एक पत्रकार वार्ता आयोजित की.

राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका तो सीधा सा ट्रेंड है कि क्यों करें किसानों का कर्जा माफ, हम तो जीतते हैं अपने आप. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में डेढ़ साल का पीरियड छोड़ दें, तो लगातार इनकी पार्टी की सरकार बनती चली आ रही है. पिछले चुनाव में जनता ने सरकार बदल दी थी, लेकिन इन्होंने छल कर जबरदस्त अपनी सरकार फिर जनता पर थोप दी. 

'अब जनता छल करने का नहीं देगी मौका'
कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि इस बार जनता इतना बहुमत देगी कि डेढ़ सौ सीटों का आंकड़ा पार करेंगे. हम इस बार इनको इतना मौका नहीं देंगे कि ये तोड़ फोड़ कर सके. ये इतने घबरा गए हैं कि रेबड़ी की तरह योजनाओं की घोषणाएं कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''ये सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं. ये धनबल से सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं. इसलिए इस बार मध्य प्रदेश की जनता ने यह ठाना है कि कांग्रेस को इतना बहुमत देंगे कि दोबारा ये इस तरह की हरकत नहीं कर सके. ये सत्ता से बहुत दूर रह जाएंगे.''  

'खाद के लिए किसान परेशान'
राजीव शुक्ला ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में किसान परेशान हैं, खाद के लिए किसान लंबी लंबी कतारों में लगे हैं बावजूद उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है. खाद के लिए किसान त्राही त्राही कर रहा है. उन्होंन कहा कि मध्य प्रदेश में हर साल खाद की किल्लत होती है, इस किल्लत की मुख्य वजह यह है कि ये सरकार बीजेपी नेताओं को दुकानें सौंप देती है. बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि ये बीजेपी वाले अपने फायदे के लिए खाली कालाबाजारी करते हैं. 

'पहले जुमला दो और भूल जाओ'
मध्य प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तारीफ करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि बीजेपी के लोग किसानों को छलने का काम करते हैं. कांग्रेस की सरकार आई और किसानों का कर्ज माफ किया, लेकिन ये किसानों का कर्ज माफ नहीं करते, क्योंकि इनका तो सीधा सा ट्रेंड है. क्यों करें कर्ज माफ? हम तो जीतते  हैं अपने आप. उन्होंने कहा कि वे दावा करते हैं हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे. इन्होंने तो ठान लिया है कि चुनाव से पहले जुमला दो, बाद में भूल जाओ.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: अमित शाह का कांग्रेस पर तंज, बोले- 'बीजेपी के पास डबल इंजन की सरकार, उनके पास तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget