एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: चुनाव मैदान में उतरने के लिए MP के सबसे अमीर विधायक ने कराया सर्वे, कांग्रेस ने बताया 'फर्जीवाड़ा'

MP Assembly Elections 2023: संजय पाठक की राजनीति में जोर आजमाइश की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी. उनके पिता सत्येंद्र पाठक भी दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं. संजय पाठक पहले कांग्रेस विधायक थे.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश के बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक चुनाव से पहले मतदान वाला सर्वे कर रहे हैं. इस वोटर सर्वे को कांग्रेस ने फर्जीवाड़ा करार दे दिया है. कांग्रेस का कहना है कि जनता कांग्रेस के साथ है और वोटिंग में कांग्रेस को ही जीत मिलेगी. इस प्रकार के सर्वे से कांग्रेस प्रत्याशी का मनोबल कम होने वाला नहीं है. 

विधानसभा चुनाव में इस बार सर्वे के आधार पर टिकट वितरण का काम चल रहा है, लेकिन कटनी की विजय राघवगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक चुनाव लड़ने को लेकर खुद का सर्वे करवा रहे हैं. इसके लिए वे बाकायदा अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों से वोटिंग करवा रहे हैं. उनका कहना है कि अगर 50 फीसदी से ज्यादा मतदाता उन्हें आशीर्वाद देंगे, तभी वह चुनाव मैदान में उतरेंगे. इस वोटिंग की मतगणना 25 अगस्त को होगी. 

कांग्रेस का हमला- 'फर्जी सर्वे से कुछ होने वाला नहीं'
इस वोटिंग को कांग्रेस ने फर्जीवाड़ा बताया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा के मुताबिक संजय पाठक जिस प्रकार से सर्वे और फर्जी वाड़ा कर रहे हैं, इससे चुनाव परिणाम में कोई असर दिखने वाला नहीं है. कांग्रेस प्रत्याशियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. उनके मतदान और सर्वे से कुछ होने वाला नहीं है. कांग्रेस और निर्वाचन आयोग इस प्रकार के फर्जी मतदान को रोक नहीं सकता. 

कौन हैं अरबपति संजय पाठक?
संजय पाठक की राजनीति में जोर आजमाइश की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी. उनके पिता सत्येंद्र पाठक भी दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं. संजय पाठक पहले कांग्रेस सरकार में विधायक रह चुके हैं. बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. बीजेपी विधायक संजय पाठक मंत्री भी रह चुके हैं. वे देश के सबसे अमीर मंत्रियों में गिने जाते थे. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 144 करोड़ की बताई थी. इसके बाद साल 2018 के चुनाव में उन्होंने अपने शपथपत्र में कुल संपत्ति 266 करोड़ के आसपास बताई. 

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर CM शिवराज ने दी बधाई, बोले- वैज्ञानिकों ने कर दिखाया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget