एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव में लगे दो अधिकारियों की मौत, बैतूल में पीठासीन अधिकारी को आया हार्ट अटैक, EC ने दी जानकारी

MP Election 2023 Date: चुनाव आयोग के अनुसार 42 हजार हजार मतदान कर्मी अपने स्थानों पर पहुंच गए है. मध्य प्रदेश में कुल 5 करोड़ 60 लाख 521 मतदाता हैं.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (17 नवंबर) को मतदान होना है. मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर चुनाव आयोग ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि 230 विधानसभा के लिए शुक्रवार (17 नवंबर) को मतदान होगा. चुनवा आयोग के अनुसार सुबह 7 बजे से 6 बजे तक मतदान होगा. जबकि तीन विधानसभा सीटों पर 7 से 3 बजे तक ही मतदान हो सकेगा. मतदान के काम में लगे दो चुनाव कर्मियों की मौत हो गई है.

चुनाव आयोग के अनुसार 42 हजार हजार मतदान कर्मी अपने स्थानों पर पहुंच गए है. मध्य प्रदेश में कुल 5 करोड़ 60 लाख 521 मतदाता हैं. इनमें 18 से 19 साल के मतदाता की संख्या 22 लाख 34 हजार 831 हैं. प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर 2533 उमीदवार सियासत के मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 

दो मतदान कर्मियों की मौत
चुनाव आयोग की तरफ से पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश में मतदाता पर्ची बांटने का काम पूरा हो गया है. 2 लाख 58 हजार 504 कर्मचारियों के द्वारा मतदान करवाया जा रहा हैं. 152 जनरल ऑब्जर्वर हैं. गुरुवार (15 नवंबर) को एक दुखद घटना हुई, जब बैतूल में चुनाव के काम में लगे एक पीठासीन अधिकारी की ह्रदयाघात से मृत्यु हो गई, जबकि टीकमगढ़ में भी एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई.

'सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त'
चुनाव आयोग ने बताया कि प्रदेश में 1732 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. शांति पूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए वेब कॉस्टिंग की व्यवस्था होगी. चुनाव आयोग के अफसरों ने बताया कि भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, जिसमें 841 फ्लाइंग स्क्वॉड टीम लगाई गई है. 160 मतदान केंद्र को महिलाओं के द्वारा संचालित किया जाएगा. 183 दिव्यांग पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जबकि 3000 आदर्श मतदान केन्द्र हैं. जिन पर खासी साज सज्जा की गई है. 29000 विधानसभा में दो बेलिट यूनिट होगी. 

 '3 हजार से अधिक शिकायतें'
विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचान आयोग ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि आदर्श आचार संहिता के बाद से अब तक 3 हजार 993 शिकायतें अभी तक प्राप्त हुई हैं, सभी पर कार्रवाई की गई हैं. जबकि पेड न्यूज के 80 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. चुनाव के लिए 971 को मीडिया पास जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश में वोटिंग कल, साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे 2533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget