एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में 17000 से ज्यादा पोलिंग बूथ संवेदनशील, पुलिस ने अभी से शुरू किया फ्लैग मार्च

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार 65 923 पोलिंग बूथ पर मतदान होना है. इनमें से कई पोलिंग बूथ संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. एमपी के 17000 से ज्यादा संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सेंट्रल फोर्स के सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालेंगे. इसके अलावा अभी से मध्य प्रदेश पुलिस ने फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं मध्य प्रदेश में गुंडा तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का सिलसिला भी जारी है.

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार 65 923 पोलिंग बूथ पर मतदान होना है. इनमें से कई पोलिंग बूथ संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं. इन पर सुरक्षा एजेंसियों की खास नजर रहेगी. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव में सेंट्रल फोर्स के जवान भी तैनात रहेंगे. इसके अलावा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर फ्लैग मार्च भी शुरू हो गया है. उज्जैन एसपी सचिन शर्मा के मुताबिक खाचरौद विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील पोलिंग बूथ पर फ्लैग मार्च किया गया. 

225 करोड़ से ज्यादा की सामग्री और कैश जब्त
इसके अलावा धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संवेदनशील पोलिंग बूथ पर अभी से सुरक्षा इंतजामों की मॉनिटरिंग की जा रही है. इतना ही नहीं गुंडो के खिलाफ जिलाबदर, हिस्ट्री शीट खोलना जैसी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी है. चुनाव आचार संहिता लागू होते ही सुरक्षा एजेंसियों की तलाशी अभियान से अभी तक सवा 200 करोड रुपये से ज्यादा की सामग्री और नगदी जब्त हो चुकी है. इनमें 25 करोड़ से ज्यादा की नगदी शामिल है. 

बताया जा रहा है कि अवैध शराब, नशीली दवाएं, नगद राशि जब्ती के मामले में कई लोगों पर कार्रवाई की गई है. निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार वर्तमान में 50,000 रुपये  से ज्यादा कैश प्रतिबंधित है. बता दें प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा, जिसके नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए  जाएंगे.

MP Election 2023: आज एमपी में पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, इन जिलों में करेंगे आमसभाओं को संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget