एक्सप्लोरर

MP Election 2023: आज एमपी में पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, इन जिलों में करेंगे आमसभाओं को संबोधित

MP Election 2023 News: रतलाम में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस प्रमुख कमललाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनावी प्रचार जोर पकड़ चुका है. शनिवार (चार नंवबर) को रतलाम (Ratlam) के बाद रविवार (पांच नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्रदेश के खरगोन (Khargone), खंडवा (Khandwa), शिवनी (Seoni) और बुरहानपुर (Burhanpur) जिले में आमसभा को संबोधित करेंगे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सबसे पहले दोपहर 12 बजे से शिवनी जिले के लखनडाउन विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद बाद पीएम मोदी 3:30 बजे खंडवा पहुंचेंगे और यहां 3:45 बजे से जिले के छेगांव माखन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे. उल्लेखनीय है कि पीएम की खंडवा, बुरहानपुर  जिले में होने वाली  ये सभाएं पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में होंगी. खंडवा में पीएम की सभा से पूरे संसदीय क्षेत्र पर फोकस रहेगा. यहां आठ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मंच पर मौजूद रहेंगे. वहीं खरगोन जिले में होने वाली पीएम मोदी की रैली में छहो विधानसभा क्षेत्रों के 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल होंगे.

पीएम ने रतलाम में साधा कांग्रेस पर निशाना
बता दें शनिवार को पीएम मोदी मध्य प्रदेश के रतलाम में थे. उन्होंने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित किया. रतलाम में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस प्रमुख कमललाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच लड़ाई मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए नहीं बल्कि अपने-अपने बेटों को आगे बढ़ाने के लिए है. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अक्टूबर में राज्य में कमललाथ और दिग्विजय सिंह के बीच भड़के ''कपड़ा फाड़ो'' विवाद का जिक्र किया.

पीएम मोदी ने कमललाथ और दिग्विजय सिंह के बीच भड़के ''कपड़ा फाड़ो'' विवाद का जिक्र करते हुए कहा "कांग्रेस के दो नेताओं के बीच एक दूसरे के कपड़े फाड़ने की होड़ मच गई है. और यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वे आपके कपड़े भी फाड़ देंगे. उनकी लड़ाई सीएम की कुर्सी के लिए नहीं है क्योंकि वे जानते हैं कि वे यहां में जीतने वाले नहीं हैं. उनके बीच चल रही यह कपड़ा फाड़ने वाली खींचतान इस बात को लेकर है कि किसके बेटे को आगे मौका मिलेगा और वह मध्य प्रदेश कांग्रेस पर कब्ज़ा करेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget