एक्सप्लोरर

MP Election 2023: करोड़पति विधायक से होगा 32 वर्षीय युवा का मुकाबला, सीहोर में 3 सीटों पर कड़ी टक्कर

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस ने फिलहाल इछावर सीट होल्ड पर रखी गई है. खास बात यह है कि इस बार जिले की तीन विधानसभा सीटों पर मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है.

MP Assembly Election 2023: बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. नवरात्रि के पहले दिन हुई 144 प्रत्याशियों की घोषणा में सीहोर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. सीहोर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जहां चार बार के पूर्व विधायक व सहकारी नेता रमेश सक्सेना के पुत्र शशांक सक्सेना को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि सीएम शिवराज के सामने विक्रम मस्ताल प्रत्याशी है और आष्टा में प्रसपा से कांग्रेस में शामिल हुए कमल सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है. 

कांग्रेस ने फिलहाल इछावर सीट होल्ड पर रखी गई है. खास बात यह है कि इस बार जिले की तीन विधानसभा सीटों पर मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है.

बीजेपी ने सीहोर विधानसभा सीट से करोड़पति सुदेश राय को पुन: अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि इनके सामने कांग्रेस ने 32 वर्षीय युवा शशांक सक्सेना को मौका दिया है. सीहोर विधानसभा का मुकाबला इस बार बड़ा दिलचस्प होने वाला है. सीहोर विधानसभा क्षेत्र में अब सभी की निगाहें गौरव सन्नी महाजन पर आ टिकी है. गौरव सन्नी महाजन भाजपा के पुराने घरानों में शामिल नेता हैं. गौरव सन्नी महाजन दो बाद सीहोर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों ही बार 25-25 हजार वोट ले गए थे. इस बार भी उनके निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की अटकलों का बाजार गर्म है. राजनीति के जानकारों की मानें तो यदि गौरव सन्नी महाजन मैदान में उतरते हैं तो यह सीट भाजपा-कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती वाली हो जाएगी. 

67 करोड़ के मालिक सुदेश राय
गौरतलब है कि सीहोर से बीजेपी विधायक व प्रत्याशी सुदेश राय करोड़पति है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  2018 के विधानसभा चुनाव में सीहोर से बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए सुदेश राय ने नामाकंन भरते समय जो संपत्ति का ब्यौरा दिया था उसके अनुसार सुदेश राय के पास 67 करोड़ 51 लाख 29 हजार की सपंत्ति बताई थी. सुदेश राय की पत्नी के नाम 22 करोड़ 20 लाख की प्रॉपर्टी बताई गई थी. सुदेश राय के पास 8 लाख रुपए 21 हजार 309 रुपए कैश, जबकि उनकी पत्नी अरुणा राय के पास 50 हजार रुपए बताए गए थे. 

घोषणा पत्र के अनुसार राय के पास चल संपत्ति 2 करोड़ 46 लाख 97 हजार रुपए और उनकी पत्नी अरुणा राय के पास 49 लाख 35 हजार 244 रुपए की बताई थी. राय के पास भूमि-मकान 42 करोड़ 35 लाख रुपए, जबकि पत्नी के पास 500 ग्राम सोना और 2 किलो 70 ग्राम चांदी के आभूषण बताए थे, जिनकी बाजार कीमत 16 लाख 7 हजार 640 रुपए बताई गई थी. इस बार भी नामांकन दाखिल करने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि बीजेपी प्रत्याशी सुदेश राय की संपत्ति में इजाफा हुआ या कम हुई. 

इछावर-आष्टा होल्ड पर 
इधर जिले की दो विधानसभाओं पर प्रत्याशी होल्ड पर है. बीजेपी ने जहां आष्टा विधानसभा पर अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, यहां कांग्रेस ने प्रसपा से आए कमल सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है. जबकि कांग्रेस ने इछावर सीट होल्ड पर रखी है. पर्वतारोही मेघा परमार व पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को लेकर टिकट होल्ड पर है, जबकि बीजेपी ने यहां करण सिंह वर्मा को पुन: अपना प्रत्याशी बनाया है. खास बात यह है कि करण सिंह वर्मा 9वीं बार बीजेपी की और से प्रत्याशी बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: किन मायनों में अलग है BJP और कांग्रेस की लिस्ट? कमलनाथ का आरोप- थोपी गई बीजेपी की उम्मीदवार सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget