एक्सप्लोरर

MP Election 2023: एमपी चुनाव में BJP दोहरा रही अपनी पुरानी गलती? कहीं न हो 2018 वाला हाल! जानें कहां बिगड़े समीकरण

BJP Candidates List: पिछले चुनाव में बीजेपी से नाराजगी के चलते मतदाताओं ने कांग्रेस का साथ न देकर 'नोटा' को अपना विकल्प बनाया. हार-जीत के अंतर से ज्यादा वोट नोटा को मिले थे, जिससे BJP को नुकसान हुआ.

MP BJP Candidates List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कुल चार कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी हैं. वहीं, चौथी लिस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है. बीजेपी ने अपनी इस उम्मीदवार सूची में 57 नामों का एलान किया है, जिसमें से 24 मंत्री हैं और बाकी विधायक. लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने उन विधायकों को भी वापस से टिकट दे दिया है, जिनसे कार्यकर्ता नाराज हैं और जिनके खिलाफ स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में रोष है. ऐसे में राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि शायद साल 2018 के विधानसभा चुनाव से बीजेपी ने सबक नहीं लिया. बीजेपी 11 सीटों पर इस वजह से हारी थी क्योंकि नाराज वोटर्स ने 'नोटा' को हार-जीत के अंतर से ज्यादा वोट दिए थे. माना जा रहा था कि इसका एक बड़ा कारण पार्टी के पुराने परंपरागत चेहरे रहे.

राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी कहना है कि बीजेपी से नाराजगी के चलते मतदाताओं ने कांग्रेस का साथ न देकर 'नोटा' को अपना विकल्प बनाया. जानकारी के लिए बता दें कि 230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में बीजेपी को 109 तो कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं. वहीं, बसपा के खाते में 2 सीटें आई थीं. समाजवादी पार्टी को एक और निर्दलियों को चार सीटें मिली थीं. 

11 सीटों पर नोटा को मिले ज्यादा मत
उस दौरान कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों और निर्दल विधायकों के सहारे कमलनाथ की सरकार बना ली थी. आंकड़े गवाह हैं कि प्रदेश के मतदाता बीजेपी  से खासा नाराज थे. अगर ऐसा न होता तो नोटा को इतने वोट नहीं मिलते. 11 सीटों पर नोटा को सर्वाधिक वोट न पड़े होते तो प्रदेश में कमलनाथ सरकार के बजाए चौथी बार भी शिवराज सरकार बनती. हालांकि, कुछ ही दिनों बाद हुआ ऐसा ही. कांग्रेस की अंतर कलह के चलते कमलनाथ सरकार गिर गई और मध्य प्रदेश में तख्ता पलट हो गया. 

नोटा ने बदल दिए विधानसभा चुनाव के नतीजे
नोटा पर ज्यादा वोट पड़ने के चलते 2018 के विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर ये रहे थे परिणाम-
ब्यावरा में कांग्रेस ने 826 वोट से जीत हासिल की, जबकि नोटा को 1481 वोट मिले. 
दमोह में पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया 798 वोट से हारे और नोटा को 1299 मत मिले. 
गुन्नौर में भी जीत-हार का अंतर 1984 रहा, लेकिन नोटा को 3734 लोगों ने चुना. 
ग्वालियर दक्षिण का फैसला 121 वोटों से हुआ, लेकिन 1550 मतदाताओं ने नोटा दबाया. 
जबलपुर में पूर्व राज्यमंत्री शरद जैन 578 वोट से हारे और 1209 लोगों ने नोटा को चुना. 
जोबट में 2056 मतों से फैसला हुआ और नोटा में 5139 वोट पड़े. 
मंधाता में भी जीत-हार का फैसला 1236 वोटों से हुआ था, जहां 1575 मतदाताओं ने नोटा को विकल्प बनाया.
नेपानगर में बीजेपी प्रत्याशी को जीतने के लिए 732 वोट चाहिए थे पर 2551 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: सीएम शिवराज ने प्रचार में झोंकी ताकत, गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी के साथ किया रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget