एक्सप्लोरर

MP News: शहडोल में 7वीं क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन आज, मिलने जा रही ये बड़ी सौगात

7th Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश सरकार शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव करने जा रही है. उद्योगों के विकास के लिए किए जाने वाले इस आयोजन में भी बड़ी संख्या में निवेशक शामिल हो रहे हैं. 

Shahdol News: मध्य प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास और रोजगार के संसाधन बढ़ाने के लिए संभागीय मुख्यालयों पर क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का आयोजन कर रही है. इसी कड़ी में आज (16 जनवरी) को शहडोल रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित प्रदेश के मंत्री और बड़े उद्योगपति शामिल होंगे. यहां पर भी करोड़ों रुपए के निवेश के दावे किए जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा लोकसभा सहित अन्य चुनाव में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा बनता आया है. इसी मुद्दे पर मध्य प्रदेश सरकार काम करने का दावा कर रही है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुताबिक शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में बड़ी संख्या में उद्योगपति शामिल हो रहे हैं. 

उल्लेखनीय है कि सरकार उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदा पुरम में यह आयोजन कर चुकी है. अब सातवें संभाग के रूप में शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव करने जा रहा है. उद्योगों के विकास के लिए किए जाने वाले इस आयोजन में भी बड़ी संख्या में निवेशक शामिल हो रहे हैं. 

कितने लोगों को मिलेगा रोजगार?

स्थानीय उद्योगों के विकास को लेकर सरकार औद्योगिक क्षेत्र का भी विस्तार कर रही है. आज होने वाले इन्वेस्टर कांक्लेव‌ में 18000 करोड़ के 1600 मेगावाट के थर्मल प्लांट के लिए भी निवेश किया जाएगा. टोरेंट पावर कंपनी इस प्रोजेक्ट में निवेश करने जा रहा है. 

इस क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में 2000 से ज्यादा उद्योगपति शामिल हो रहे हैं, जिसको लेकर रजिस्ट्रेशन भी हो गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 28 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया जाएगा. इन इकाइयों में 570 करोड़ का निवेश और ढाई हजार लोगों को रोजगार मिलेगा.

ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में शहडोल पर भी होगा मंथन

उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप के मुताबिक, फरवरी 2025 में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट होने वाली है. इस ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में मध्य प्रदेश के सभी संभागों में प्राकृतिक संसाधनों व विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर संचालित की जाने वाली औद्योगिक इकाई पर मंथन किया जाएगा. इसमें शहडोल को भी शामिल किया गया है. इस ग्लोबल सबमिट के पहले शहडोल में होने वाली रीजनल इन्वेस्टर कांक्लेव‌ काफी महत्वपूर्ण साबित होगी.

ये भी पढ़ें- ब्रेक फेल! महाकाल का दर्शन करने इंदौर से आए थे छात्र, डंपर की टक्कर में 17 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget