एक्सप्लोरर

महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा ने हासिल किया अहम मुकाम, खुश हो जाएंगे फैंस

Viral Girl Monalisa: मोनालिसा भोसले, जो महाकुंभ में माला बेचकर सोशल मीडिया स्टार बनीं, ने अब YouTube पर एक लाख सब्सक्राइबर हासिल करने पर सिल्वर बटन प्राप्त किया है.

Monalisa Gets Youtube Silver Button: महाकुंभ में माला बेचते-बेचते सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा भोसले ने एक और सफलता अपने नाम कर ली है. 'सुंदर आंखों वाली लड़की' मोनालिसा को अब यूट्यूब (Youtube) पर प्ले-बटन मिल गया है. मोनालिसा के यूट्यूब चैनल को एक लाख लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं, जिसके चलते उन्हें सिल्वर बटन मिला है. 

मोनालिसा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से आती हैं. जनवरी 2025 में वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने महाकुंभ में मालाएं बेचीं. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के इस जमाने में किसी कैमरा की नजर उन पर पड़ी और मोनालिसा की खूबसूरती इंटरनेट पर वायरल हो गई. इसके बाद उनके रोजाना हजारों की संख्या में फैंस बढ़ने लगे. आज मोनालिसा के यूट्यूब चैनल को एक लाख लोग फॉलो कर रहे हैं. 

महाकुंभ में लोगों ने किया था बहुत परेशान
महाकुंभ में एक समय में ऐसी स्थिति बन गई थी, जब मोनालिसा का मालाएं बेचना भी मुश्किल हो गया. 'वायरल गर्ल' बनने के बाद लोग उन्हें घेर कर खड़े होने लगे. मोनालिसा के आसपास फोटो खिंचवाने और वीडियो बनवाने के लिए इतनी भीड़ इकट्ठा होने लगी कि उन्हें साधुओं के टेंट में जाकर छुपना पड़ता था. आलम ये था कि मोनालिसा महाकुंभ छोड़ कर घर आना पड़ा. वो आगे मालाएं नहीं बेच पाईं. 

मोनालिसा ने कई बार खुद बताया था कि लोग उनसे अजीत तरीके से बात करने लगे हैं. किसी ने उन्हें उठा ले जाने की भी बात कही थी. मोनालिसा ने बताया था कि लोग उन्हें बहुत परेशान कर रहे हैं, जिससे वो डर गई थीं. इसके बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा देने की मांग की थी. 

हालांकि, इससे एक अच्छी चीज भी हुई. इंटरनेट की नजर में आने के बाद मोनालिसा की खूबसूरती फिल्मी इंडस्ट्री की नजर में आईं और उन्हें मूवी ऑफर की गई. इसके अलावा, उनके खुद के सोशल मीडिया पर भी खूब फैन फॉलोइंग बन गई.

क्या है यूट्यूब सिल्वर बटन?
जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब का सिल्वर बटन उन लोगों को मिलता है, जिनके चैनल पर एक लाख सबस्क्राइबर्स हो जाते हैं. मोनालिसा ने दो महीने के अंदर यह सफलता हासिल कर ली है. उनकी सादगी और सेल्फ कॉन्फिडेंस ने उन्हें एक उभरता स्टार बना दिया है. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget