एक्सप्लोरर

'जिन्हें जाना है जाए...,' अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

Ashok Tanwar News: हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अशोक तंवर की कांग्रेस में वापसी पर प्रतिक्रिया दी है.

Mohan Yadav On Ashok Tanwar: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इस बीच अशोक तंवर ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. इस पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. हरियाणा में गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम मोहन यादव ने दावा किया कि हरियाणा में माहौल फिर बीजेपी के पक्ष में है और बीजेपी यहां भारी मतों से सरकार बनाने जा रही है.

अशोक तंवर के कांग्रेस में वापसी पर उन्होंने कहा, ''अशोक तंवर के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जिन्हें जाना है जाए. हरियाणा की जनता समझदार. है, जनता फिर से सरकार बनाएगी.''

हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी आज पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. अशोक तंवर के इस कदम की सियासी गलियारों में चर्चा तेज है. यह कदम बीजेपी के लिए झटका माना जा रहा है. हालांकि बीजेपी का कहना है कि इससे पार्टी को चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

झज्जर में किया चुनाव प्रचार
सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार किया. उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ''हरियाणा के झज्जर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कप्तान बिरधाना के समर्थन में आयोजित रोड शो में सहभागिता की. इस अपार जन-समर्थन से स्पष्ट है कि यहां राष्ट्रवाद की लहर है, 'मोदी की गारंटी' पर अटूट जन-विश्वास है और राज्य में बीजेपी की हैट्रिक जीत सुनिश्चित है. बीते 10 वर्षों से सुशासन, सुरक्षा और विकास को सर्वोपरि रखती आई बीजेपी को यहां की जनता-जनार्दन प्रचंड मतों से विजयी बनाकर चहुंओर समृद्धि का कमल खिलाने जा रही है.''

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अशोक तंवर ने अक्टूबर 2019 में पार्टी से इस्तीफा दिया था. इसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई. फिर वो नवंबर 2021 में टीएमसी में शामिल हो गए थे. फिर उन्होंने अप्रैल 2022 में आप का दामन थाम लिया.

इसके बाद जनवरी 2024 में वे बीजेपी में शामिल हुए थे. अब उन्होंने फिर राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन किया है. अशोक तंवर की गिनती हरियाणा के बड़े दलित नेताओं में होती है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: 21 हजार बेघर घुमंतू बने जमीन के मालिक, CM भजनलाल शर्मा ने बांटे भूमि के पट्टे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget