एक्सप्लोरर

Mohan Yadav Oath Ceremony Highlights: मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी सीएम

Madhya Pradesh Chief Minister Oath Ceremony LIVE: उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने पीएम मोदी और राज्यपाल मंगू भाई की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की.

Key Events
Mohan Yadav Oath Ceremony LIVE Updates Madhya Pradesh CM Swearing-In Ceremony Jagdish Devda Rajendra Shuka PM Modi Mohan Yadav Oath Ceremony Highlights: मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव का शपथ ग्रहण
Source : abp

Background

Chief Minister Mohan Yadav Oath Ceremony LIVE: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने बुधवार को शपथ ग्रहण की. उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व समेत कई दिग्गज नेता भी इस समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे. मुख्यमंत्री पद पर मोहन यादव के शपथ लेने के बाद राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. बीजेपी ने देवड़ा और शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं, ऐसे में उनके गृह नगर उज्जैन से भी भारी तादात में लोग और कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे. कई दिनों से चल रही अटकलों को खत्म करते हुए, बीजेपी ने सोमवार को मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना और पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान को रिकॉर्ड पांचवीं बार सत्ता में आने से रोक दिया. शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे मोहन यादव को सोमवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था.

मोहन यादव तीसरी बार विधायक के तौर पर निर्वाचित हो विधानसभा पहुंचे हैं. वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के करीबी माने जाते हैं. वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जिनकी संख्या राज्य की जनसंख्या में 48 प्रतिशत से अधिक है. मोहन यादव साल 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे. उन्होंने 2018 और फिर 2023 में भी उन्होंने इसी सीट से ताल ठोकी और जीत भी हासिल की. मालूम हो कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत मिली थी. वहीं कांग्रेस के खाते में इसबार 66 सीटें ही गईं.

 

12:30 PM (IST)  •  13 Dec 2023

शपथ ग्रहण समारोह के बाद भोपाल से रायपुर रवाना हुए बीजेपी के दिग्गज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं. रायपुर में विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगे.

11:38 AM (IST)  •  13 Dec 2023

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने ली शपथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट मंत्रियों की शपथ ग्रहण की है. बीजेपी ने राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget