एक्सप्लोरर

'आतंकियों में शामिल थे नाबालिग, सिर पर लगे थे कैमरे', पहलगाम हमले के चश्मदीद ने बताई कहानी

Kashmir Terror Attack: पहलगाम के बैसरन में आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. चश्मदीद ने बताया कि आतंकी नाबालिग लग रहे थे.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान अपनी आंखों के सामने पिता को खोने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार को कहा कि हमलावरों में नाबालिग लड़के शामिल थे और वे अपने सिर पर कैमरा लगाकर आए थे.

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर मुख्य पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे.

मृतकों में ज़्यादातर लोग पर्यटक थे, जिनमें इंदौर के 58 साल के सुशील नथानियल भी शामिल थे. नथानियल, इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में प्रबंधक के तौर पर काम कर रहे थे. वह अपने पूरे परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे. आतंकियों ने उनकी बेटी आकांक्षा (35) के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया था.

हमले के वक्त नथानियल के साथ उनकी पत्नी जेनिफर (54) और बेटा ऑस्टिन उर्फ गोल्डी (25) भी मौजूद थे. इस हमले में मां-बेटा सुरक्षित बच गए.

वारदात के दौरान सेल्फी ले रहे थे आतंकी 

अपने पिता की मौत के शोक में डूबे ऑस्टिन ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि आतंकियों में 15-15 साल के नाबालिग लड़के शामिल थे. वे कम से कम चार लोग थे और वारदात के दौरान सेल्फी ले रहे थे. उनके सिर पर कैमरे लगे हुए थे. उन्होंने बताया कि आतंकियों ने उनके पिता और यह तय करने के लिए कि वे मुस्लिम हैं या नहीं, उनसे कलमा पढ़ने को कहा गया. 

'मेरे सामने 6 लोगों को मारी गोली'

ऑस्टिन ने कहा कि आतंकियों ने उनकी आंखों के सामने छह लोगों को गोली मारी. अगर कोई व्यक्ति आतंकियों के कहने पर कलमा पढ़ देता था, तो वे बाद में उसके कपड़े उतरवाकर उसकी पहचान की जांच भी करते थे. जब ऑस्टिन से पूछा गया कि वह अब सरकार से क्या उम्मीद रखते हैं, तो उन्होंने कहा, मैं बस इतना चाहता हूं कि उस जगह (बैसरन में) पुलिस और सेना के कर्मियों की बड़ी तादाद में तैनाती की जाए क्योंकि वहां सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं.

परिवार ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

इस बीच, नथानियल को जूनी इंदौर कैथोलिक कब्रिस्तान में दफनाया गया. इस दौरान उनकी पत्नी जेनिफर गहरे शोक में थीं और बार-बार बदहवास हो रही थीं, जिन्हें उनके बेटे ऑस्टिन और अन्य नजदीकी रिश्तेदारों ने संभाला. नथानियल की घायल बेटी आकांक्षा भी व्हीलचेयर पर कब्रिस्तान पहुंचीं और अंतिम विदाई दी.

इस मौके पर राज्य के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल थे और उन्होंने नथानियल को श्रद्धांजलि दी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget