एक्सप्लोरर

Indore: मकर संक्रांति पर ट्रैफिक पुलिस का अनूठा जागरूकता अभियान, हेलमेट पहने लोगों को खिलाया तिल का लड्डू

MP News: यातायात विभाग के एडिशनल डीसीपी अनिल पाटीदार ने कहा कि शहर में यातायात को लेकर लगातार काम किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि अब लोगपहले की तुलना में हेलमेट पहनने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं.

Indore News: इंदौर शहर हमेशा से कुछ नया व कुछ अनूठा करने में अग्रणी रहता है. शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए  इसी क्रम में इंदौर की ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनूठे ढंग से जागरूकता अभियान चलाया.

बच्चों ने हाथों में बैनर लिए लोगों को किया जागरूक

शनिवार को मकर सक्रांति के अवसर पर इंदौर के सबसे व्यस्ततम रीगल तिराहे पर वाहन चालकों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एडिशनल डीसीपी अनिल पाटीदार ने यातायात नियमों के पालन करने वाले चालकों को तिल गुड़ का लड्डू खिलाकर सम्मानित किया. वहीं जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे उन्हें समझाइश भी दी गई. इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने हाथ में बैनर लेकर लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने का निवेदन किया.

हेलमेट पहनने में पहले से ज्यादा रुचि ले रहे लोग- पुलिस

वहीं इस जागरूकता अभियान के दौरान यातायात विभाग के एडिशनल डीसीपी अनिल पाटीदार ने कहा कि इंदौर शहर में यातायात को लेकर लगातार काम किया जा रहा है और इसी क्रम में हमने यातायात के नियमों का पालन करने वाले लोगों को मकर संक्रांति पर लड्डू खिलाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने एक तरह से सुरक्षा की भावना और जागरूकता का परिचय दिया है.

हम ऐसे लोगों को बधाई देते हैं. ऐसे लोगों से अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश जाता है. इसी तरह से लोगों में जागरूकता आएगी. डीसीपी ने कहा कि पहले की तुलना में अब लोग हेलमेट पहनने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं और यही कारण है कि इंदौर यातायात विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है और आज मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर तिल गुड़ लड्डू खिलाकर बधाई दी जा रही है. 

उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिनों में यातायात सुधार को लेकर ट्रैफिक सप्ताह मनाया जाएगा जिसके तहत शहर में भव्य मैराथन, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर बैनर के द्वारा प्रचार किया जायेगा ताकि यातायात नियमों के प्रति लोग जागरूक हों. उन्होंने कहा कि लगातार सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर बढ़ रही है और इस तरह के कार्यक्रमों से वाहन चालक यातायात के नियमों के प्रति जागरूक होंगे.

यह भी पढ़ें: MP News: 'आरटीओ तुझे फांसी पर चढ़ा दूंगा...', भरी बैठक में बीजेपी नेता ने दीं RTO को गालियां, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा का नहीं होगा दोबारा पोस्टमार्टम, भोपाल की कोर्ट ने खारिज की परिवार की अर्जी
ट्विशा शर्मा का नहीं होगा दोबारा पोस्टमार्टम, भोपाल की कोर्ट ने खारिज की परिवार की अर्जी
ट्विशा शर्मा केस: पीड़ित परिवार से मिले CM मोहन यादव, CBI को जांच सौंपने की करेंगे सिफारिश
ट्विशा शर्मा केस: पीड़ित परिवार से मिले CM मोहन यादव, CBI को जांच सौंपने की करेंगे सिफारिश
ट्विशा शर्मा के पोस्टमार्टम पर भी उठे सवाल, वकील बोले- AIIMS ने क्यों नहीं मांगा 'सुसाइड बेल्ट'
ट्विशा शर्मा के पोस्टमार्टम पर भी उठे सवाल, वकील बोले- AIIMS ने क्यों नहीं मांगा 'सुसाइड बेल्ट'
ट्विशा शर्मा मामले में होगी सीबीआई जांच? कांग्रेस सांसद ने लिखी गृह मंत्री अमित शाह, CM मोहन यादव को चिट्ठी
ट्विशा शर्मा मामले में होगी सीबीआई जांच? कांग्रेस सांसद ने लिखी गृह मंत्री अमित शाह, CM मोहन यादव को चिट्ठी

वीडियोज

Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027
ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल
Rahul Gandhi on PM Modi | Chitra Tripathi: मेलोनी से मिले मोदी...विपक्ष को लगी मिर्ची! | Modi-Meloni

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
Jammu News: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
जम्मू: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Embed widget