एक्सप्लोरर

Mahakal News: पहली बार महाकालेश्वर मंदिर में आतंकियों से निपटने की तैयारी, NSG कमांडो पहुंचे उज्जैन

Mahakal Mock Drill: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में आतंकियों से निपटने के लिए एनएसजी कमांडो मॉक ड्रिल करने वाले हैं, जिसे लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है.

Mock Drill In Mahakal Temple : प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में आतंकियों से निपटने के लिए पहली बार एनएसजी कमांडो द्वारा मॉक ड्रिल की जा रही है. सोमवार (25 सितंबर) की रात में एनएसजी कमांडो हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंदिर परिसर में उतरेंगे और मॉक ड्रिल के दौरान जांबाजी का परिचय भी देंगे. इस प्रकार की यह मॉक ड्रिल पहली बार महाकालेश्वर मंदिर में की जा रही है. 

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल महाकालेश्वर मंदिर में विस्तारीकरण के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में गुणात्मक बढ़ोतरी हुई है. महाकाल लोक के निर्माण के बाद महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 2 लाख हो गई है. इसी को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर समिति ने सुरक्षा के इंतजामों में भी इजाफा किया है. महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से 200 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. निजी सुरक्षा कर्मियों के अलावा यहां पर विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना के जवान भी ड्यूटी देते हैं. 

हेलीकॉप्टर से उतरेंगे एनएसजी कमांडो
NSG ( National Security Guard) के जवान हेलीकॉप्टर के माध्यम से महाकालेश्वर मंदिर परिसर में उतरेंगे. इसके बाद में रेस्क्यू के माध्यम से श्रद्धालुओं को बाहर निकलने का काम करेंगे. इसी के साथ मंदिर में छिपे आतंकियों को भी निस्तेनाबूत करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे. महाकालेश्वर मंदिर देश ही नहीं बल्कि विश्व भर के शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है. यही वजह है कि यहां पर मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा इंतजामों की मॉनिटरिंग की जाती रही है.

गृहमंत्री ने पुलिस चौकी का किया था ऐलान
शिवराज सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कुछ महीना पहले महाकाल लोक में एक अलग से चौकी बनाने का ऐलान किया था, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ-साथ सुविधा भी मिल सके. हालांकि अभी आदेश को धरातल पर नहीं उतारा गया है मगर पुलिस महकमे की इस ओर कोशिश जारी है. अब एनएसजी कमांडो द्वारा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के पर्याप्त इंतजामों का भरोसा भी दिलाया जाएगा. यही वजह है कि मॉक ड्रिल की जा रही है.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023 का भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को करेंगी सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget