एक्सप्लोरर

श्योपुर में नाव पलटने से सात लोगों की मौत, सीएम मोहन ने किया चार-चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

MP Accident: श्योपुर में नाव पलटने से शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. सीएम मोहन ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

Sheopur Boat Capsized: मध्य प्रदेश के श्योपुर में शनिवार को यात्रियों से भरी नाव नदी में पलट गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. यह नाव यात्रियों से भरी थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी शवों को निकाल लिया है. श्योपुर जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है.

सीएम मोहन ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है साथ परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.

सीएम मोहन यादव ने लिखा, ''श्योपुर की सीप नदी में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन से अत्यधिक पीड़ा हुई।

हादसे के तत्काल बाद मौके पर कलेक्टर व एसपी पहुंच गए तथा शासन की ओर से मंत्री श्री 
@PradhumanGwl
 जी भी घटना स्थल पर पहुँच रहे हैं। SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई, लेकिन दुर्भाग्य से 7 लोगों को नहीं बचाया जा सका। 

दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।''

 

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को सीप नदी में 11 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर मानपुर में शाम 4:30 बजे हुई इस घटना में चार अन्य लोगों को बचा लिया गया.

उन्होंने कहा, 'सात मृतकों में 4-15 आयु वर्ग के पांच बच्चे, 35 वर्षीय एक पुरुष और 30 वर्षीय एक महिला शामिल हैं. ये स्थानीय निवासी थे और माली समुदाय से ताल्लुक रखते थे. वे एक व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए पास के गांव में आए थे.'

उन्होंने कहा, 'स्थानीय निवासियों के अनुसार तूफान या भंवर के कारण नाव पलट गई होगी. जीवित बचे लोगों ने बताया कि नाव में 11 लोग सवार थे. हालांकि, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम अभी भी घटनास्थल पर डेरा डाले हुए है.'

इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों से युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान चलाने को कहा और राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Exit Poll 2024: राजस्थान में BJP और कांग्रेस को कितने-कितने वोट? एबीपी- सी वोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget