एक्सप्लोरर

MP News: रीवा में 2 साल का मासूम नाले में बहा, रेस्क्यू में देरी से आक्रोश, मां का बुरा हाल, तलाश जारी

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में भारी बारिश के कारण नाले में 2 साल का बच्चा बह गया. करीब 4 घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी है. मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

मध्य प्रदेश के रीवा में जहां भारी बारिश से जानमाल का नुकसान जारी है. दोपहर को 2 साल का मासूम उफनाए नाले में बह गया, जिसकी अभी भी तलाश जारी है. परिजनों के अनुसार, बच्चा घर के पास ही खेल रहा था, तभी वह अचानक नाले की ओर चला गया और तेज बहाव में बह गया.

मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों में प्रशासन को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है. घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई थी, लेकिन रेस्क्यू टीम और पुलिस लगभग 4 घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया.

मासूम की मां बदहवासी की हालत में

लगातार हो रही बारिश के बीच रीवा शहर में यह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. विवेकानंद नगर वार्ड में 2 साल का मासूम नाले में बह गया. हादसा दोपहर के समय हुआ, जब बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था.

परिजनों के अनुसार, बच्चा अचानक खेलते-खेलुते नाले की ओर चला गया और तेज बहाव की चपेट में आ गया. जब तक कोई कुछ समझ पाता, वह पानी में बह चुका था. मासूम की मां बदहवासी की हालत में है, और पूरे मोहल्ले में सन्नाटा और बेचैनी का माहौल है.

रेस्क्यू टीम की देरी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई थी, लेकिन रेस्क्यू टीम करीब 4 घंटे बाद मौके पर पहुंची. इसी देरी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है.

यह दुखद मामला अमहिया थाना क्षेत्र का है, जहां 2 साल का रुद्रांश गुप्ता, पिता दीपचंद गुप्ता, जो गोरगी गांव से अपनी नानी के घर विवेकानंद नगर वार्ड 25 में 4 दिन पहले ही आया था. गुरुवार की दोपहर घर के बाहर पेशाब करने निकला था.

अचानक बच्चे का पैर फिसल गया

बताया जा रहा है कि पेशाब करने के लिए वह नाले के पास गया और अचानक उसका पैर फिसल गया. देखते ही देखते वह नाले के तेज बहाव में बह गया. जब तक परिवार को कुछ समझ आता, बच्चा लापता हो चुका था. फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है.

मौके पर पहुंचे तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी-नालों में उफान है, जिसमें 2 साल का बच्चा बह गया. पड़ोसियों ने बच्चे को बहते देखा और खबर दी गई. रेस्क्यू टीम बच्चे को खोजने का लगातार प्रयास कर रही है.

Input By : पंकज मिश्रा रीवा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget