एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव का स्पेन दौरा, प्रमुख उद्योगों के साथ संभावित साझेदारियों पर चर्चा

Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव की इस यात्रा के साथ मध्य प्रदेश और स्पेन के बीच सहयोग के नए द्वार खुलने की संभावना है. बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा के पहले दिन भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक ने मैड्रिड में उनसे सौजन्य भेंट की और भारत-स्पेन संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. पटनायक जनवरी 2022 से स्पेन और अंडोरा में भारत के दूत के रूप में कार्यरत हैं. 

उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के निवेश प्रोत्साहन प्रयासों की सराहना की. उन्होंने स्पेन के प्रमुख उद्योगों के साथ संभावित साझेदारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश और स्पेन के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और सशक्त बनाने की दिशा में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण पहल है.


CM मोहन यादव का स्पेन दौरा, प्रमुख उद्योगों के साथ संभावित साझेदारियों पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं और राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है और यूरोपीय देशों के साथ विशेषकर स्पेन के साथ सहयोग को लेकर राज्य गंभीर प्रयास कर रहा है.

सीएम मोहन यादव की इस यात्रा के साथ मध्य प्रदेश और स्पेन के बीच सहयोग के नए द्वार खुलने की संभावना है. बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और दोनों पक्षों ने निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की.

वहीं सीएम मोहन यादव ने चार दिवसीय आधिकारिक स्पेन प्रवास के पहले दिन मैड्रिड में स्पेन के विदेश मामलों, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्रालय के उप महानिदेशक (दक्षिण एशिया) एमिलियो कोंत्रेरास बेनीतेज़ से सौजन्य भेंट की. बैठक के दौरान भारत और स्पेन के मध्य आपसी सहयोग, निवेश संभावनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक भागीदारी पर विस्तृत चर्चा हुई. 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, निवेश-अनुकूल वातावरण, पर्यटन, कृषि, फार्मा, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी. बेनीतेज़ ने मध्य प्रदेश के साथ सहयोग को लेकर सकारात्मक रुख जताते हुए भविष्य में आपसी हित के क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget