एक्सप्लोरर

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में जल्द घर-घर पाइप के जरिये होगी गैस की सप्लाई, GAIL ने शुरू की कवायद

GAIL जल्द ही मध्य प्रदेश के तीन शहरों में पाइप के जरिये घर-घर गैस सप्लाई शुरू करेगा. दरअसल गेल द्वारा प्रस्तावित मुंबई - नागपुर - झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना से प्रदेश के 3 जिले भी जुड़ गए हैं.

जबलपुर: अब वह दिन दूर नहीं जब जबलपुर के घरों में पीएनजी गैस के माध्यम से रसोई का चूल्हा जलेगा.संभाग में बंद पड़ी फर्टिलाइजर इंडस्ट्री भी एक बार फिर चल पड़ेगी और सस्ते ईंधन से भी शहरवासी लाभान्वित हो सकेंगे.यह दावे और बातें हवा-हवाई नहीं है दरअसल  गेल यानी गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा मुंबई -नागपुर -झाड़सुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना से अब मध्य प्रदेश के 3 जिलों को भी जोड़ दिया गया है.परियोजना की निर्माण तिथि और समय सीमा को देखते हुए यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि 2024 तक मध्य प्रदेश के 3 जिलों में सीएनजी,पीएनजी ,एलपीजी और इंडस्ट्रियल गैस की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में होगी.

1390 किलोमीटर की इस गैस पाइपलाइन परियोजना में 317 किलोमीटर की पाइप लाइन मध्य प्रदेश के 3 जिलों को जोड़ेगी. ये परियोजना प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है.इससे औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी.

योजना की कितनी लागत है?
गेल के स्वतंत्र डायरेक्टर अखिलेश जैन बताते हैं की योजना की कुल लागत 7844 करोड़ है.कहने को पहले मुंबई -नागपुर- झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना मध्य प्रदेश से ना होते हुए गोदिया और राजनांदगांव के रास्ते झारसुगुड़ा की ओर जा रही थी,लेकिन पद संभालते ही उन्होंने गेल इंडिया के प्रबंधन से आग्रह करते हुए मध्य प्रदेश में भी जबलपुर जिले तक इस पाइप लाइन का विस्तार करने की मांग रखी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया.

मई 2023 तक गैस पाइप लाइन जबलपुर आने की पूरी उम्मीद
फिलहाल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का काम सिवनी जिले बीके लखनादौन तक पहुंच गया है और अनुमान है कि मई 2023 तक गैस पाइप लाइन जबलपुर में आ जाएगी.पाइप लाइन के जबलपुर में पहुंच जाने के बाद शहर में सीएनजी, पीएनजी ,इंडस्ट्रियल गैस और एलपीजी की उपलब्धता आसान होगी. अलग-अलग गैस की उपलब्धता से औद्योगिक विकास के रास्ते भी खुलेंगे.कहा जा रहा है कि पूर्व में जो फर्टिलाइजर इंडस्ट्री महाकौशल में बंद हो चुकी है,अब उसे भी पुनर्जीवित करने और नई इंडस्ट्री की स्थापना में मदद मिल सकेगी. वहीं यातायात परिवहन के लिहाज से बात करें तो सीएनजी गैस की उपलब्धता से शहरवासी सस्ता ईंधन पा सकेंगे जो पर्यावरण के लिए भी अच्छा होगा.

ये भी पढ़ें

MP News: भोपाल में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, डी-मार्ट से 42 लाख रुपये से अधिक का खाद्य तेल किया जब्त

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से यूपी और एमपी तक आज Petrol- Diesel की कीमत में कितनी मिली राहत? चेक करें नई रेट लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget