एक्सप्लोरर

MP Politics: मध्य प्रदेश में 'सीडी कांड' से गर्माई सियासत, BJP को घेरते हुए अब कमलनाथ बोले- 'मैंने भी देखी सीडी'

MP Honeytrap CD: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार 15 महीने तक थी और इसी दौरान ये मामला उजागर हुआ था. उन्होंने भी सीडी देखी है और इसकी फर्जी या असली होने की जांच के लिए कहा था.

MP Politics on CD Case: मध्य प्रदेश सरकार में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Govind Singh) द्वारा लाया गया 'सीडी का जिन्न' थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक तो नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 'सीडी मामले' को लेकर एक दूसरे को चैलेंज दे रहे थे. लेकिन, अब इस इस मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) की भी एंट्री हो गई है. 

कमलनाथ ने मीडया को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैंने भी सीडी देखी है.' पीसीसी चीफ कमल नाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "उनके (गोविंद सिंह) के पास सीडी है. सीडी मैंने भी देखी थी. 15 महीने जब अपनी सरकार थी, तो ढाई महीने आचार संहिता के लोकसभा चुनाव में चले गए. यह सीडी मैंने भी देखी, सीडी कई पत्रकारों ने भी देखी."

कमलनाथ ने कहा- 'मैंने भी सीडी देखी है'
हनीट्रैप केस में सीडी के बाहर आने के जवाब पर कमलनाथ ने कहा, "मैंने इसे लेकर कहा था कि इसकी और जांच की जाए कि यह सही है या फर्जी. मैं नहीं चाहता था कि मेरी राजनीति इस प्रकार की हो. मैं किसी के पीछे नहीं पड़ा. मैं नहीं चाहता था कि मध्य प्रदेश का नाम बदनाम हो. इसलिए मैंने कहा था कि इस सीडी की और जानकारी जुटाई जाए. इस सीडी में सब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोग हैं."

क्या है मध्य प्रदेश सीडी मामला
मध्य प्रदेश में साल 2023 में चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही, सत्ता में आने के लिए साम, दाम, दंड, भेद का प्रयोग करने में जुट गई हैं. इसी बीच, मध्य प्रदेश में एक पुरान मुद्दे ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया. ये मुद्दा है हनीट्रैप केस का, जो कांग्रेस सरकार के समय में उजागप हुआ था. यह एमपी में अब तक का सबसे बड़ा हनीट्रैप मामला है, जिसमें सीडी और पेनड्राइव सामने आई थीं. बताया गया था कि इसमें बीजेपी के कई नामी लोगों का नाम शामिल था. अब इसी मामले को कांग्रेस दोबारा उठा रही है. 

बीते मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह के एक बयान ने हड़कंप का माहौल रच दिया. गोविंद सिंह ने कहा कि उनके पास बीजेपी और आरएसएस के लोगों की सेक्स सीडी है. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को घर आने का आमंत्रण देते हुए यह सीडी दिखाने की बात कही. यह मामला अब काफी तूल पकड़ रहा है.

'मध्य प्रदेश में माफिया राज'
सतना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज की सरकार पर जमकर निशाना साधा. कमल नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में माफिया का राज है. पांच राज्यों से घिरे मध्य प्रदेश में लोग उद्योग लगाने नहीं आते. कमलनाथ ने कहा जब तक माफिया होगा, लोगों में विश्वास नहीं होगा. तब तक मध्य प्रदेश में लोग इन्वेस्ट नहीं करेंगे.

कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने 'राम वन गमन' के लिए 200 करोड़ रपये दिए, लेकिन सरकार ने ईमानदारी से काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न समुदाय और समाज का देश है, मैं सभी सामाजिक कार्यों में शामिल होता हूं इसे राजनीतिक रूप से ना देखा जाए.

यह भी पढ़ें: MP News: PM मोदी ने 'सेंस ऑफ ऑनरशिप' को बताया सफलता की कुंजी, वाटर विजन पर दिए 7 मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhind News: भिंड में खौफनाक घटना, पढ़ाई करते-करते 10वीं की छात्रा की अचानक मौत, साइलेंट अटैक ने ले ली जान
भिंड में खौफनाक घटना, पढ़ाई करते-करते 10वीं की छात्रा की अचानक मौत, साइलेंट अटैक ने ले ली जान
Sagar News: छात्रा को 100 टांके देने वाले आरोपी का ट्रैक पर मिला शव, सुसाइड या हत्या में उलझी पुलिस
सागर: छात्रा को 100 टांके देने वाले आरोपी का ट्रैक पर मिला शव, सुसाइड या हत्या में उलझी पुलिस
उज्जैन में रंग पंचमी की धूम, CM मोहन यादव ने महाकाल में किया शस्त्र प्रदर्शन, जनता संग खेली होली
उज्जैन में रंग पंचमी की धूम, CM मोहन यादव ने महाकाल में किया शस्त्र प्रदर्शन, जनता संग खेली होली
Indore Rangpanchami: रंगों की बारिश में डूबा राजवाड़ा, 77 साल पुरानी गैर में उमड़ा जनसैलाब
इंदौर रंगपंचमी: रंगों की बारिश में डूबा राजवाड़ा, 77 साल पुरानी गैर में उमड़ा जनसैलाब

वीडियोज

Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा; बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget