एक्सप्लोरर

MP Election Result 2023: BJP को कांग्रेस के मुकाबले मिले 8 फीसदी ज्यादा वोट, सीटवार जानें दोनों दलों में मतों का अंतर

MP Election Result: आठ प्रतिशत मतों की बढ़त ने बीजेपी को साल 2018 में 109 सीटों से 2023 में 163 सीटों पर पहुंचा दिया. वहीं साल 2018 में बीजेपी को 41.02 प्रतिशत वोट मिले और उसे 109 सीटें मिली थीं.

Madhya Pradesh Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी (Bharatiya Janata Party) को लगभग 48.55 प्रतिशत वोट मिले जो कांग्रेस (Congress) की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है. इस बढ़त की बदौलत बीजेपी ने न केवल 163 सीट पर जीत दर्ज की है बल्कि मध्य प्रदेश की द्वि-ध्रुवीय राजनीति में अपनी स्थिति भी पहले से मजबूत कर ली है. बीजेपी को 163 सीटों के साथ लगभग 48.55 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 40.89 (2018) के मुकाबले लगभग 40.40 ही रहा और कुल सीटों की संख्या 114 से घटकर 66 हो गई. 

आठ प्रतिशत मतों की बढ़त ने बीजेपी को 109 से 163 सीटों पर पहुंचा दिया
हालांकि, करीब आठ प्रतिशत मतों की बढ़त ने बीजेपी को साल 2018 में 109 सीटों से 2023 में 163 सीटों पर पहुंचा दिया. साल 2003 में, बीजेपी को 42.50 प्रतिशत वोट मिले थे और वह 173 सीटों पर विजयी हुई थी, जबकि कांग्रेस को 31.6 प्रतिशत वोट मिले थे और उसने 38 सीट पर कब्जा किया था. इसी तरह, 2008 में बीजेपी का वोट प्रतिशत 143 सीटों के साथ 37.64 था जबकि कांग्रेस का 71 सीटों के साथ 32.39 प्रतिशत था. 2013 में बीजेपी को 44.88 फीसदी वोट के साथ 165 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 36.38 फीसदी वोट के साथ 58 सीटें मिलीं. 2018 में बीजेपी को 41.02 प्रतिशत वोट मिले और उसे 109 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत वोट मिले और उसे 114 सीटें मिलीं. 

मध्य प्रदेश में इस बार 74.62 फीसदी हुआ मतदान
गौरतलब है कि साल 2018 में कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाई, जो ज्योतिरादित्य सींधिया की बगावत के बाद गिर गई थी. बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान कराया गया. प्रदेश में मुख्य मुकाबले में बीजेपी और कांग्रेस ही आमने-सामनें थे. चुनाव आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनावों में 74.62 फीसदी मतदान हुआ.

MP Seats Result 2023: एमपी में नरोत्तम मिश्रा समेत शिवराज कैबिनेट के ये 12 मंत्री चुनाव हारे, बीजेपी ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget