एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, बूथ लेवल पर इतने वोट लाने का रखा टारगेट

MP Lok Sabha Election 2024: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के लिए एक्शन मूड में आ चुकी है. इसलिए, तीन-तीन लोकसभा क्षेत्र का क्लस्टर बनाया गया है.

Madhya Pradesh News: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज कर दी है. अब कश्मीर का 'आर्टिकल 370' भी बीजेपी के चुनाव प्रचार का हिस्सा बनने जा रहा है. पार्टी ने कश्मीर घाटी से 'आर्टिकल 370' हटाने को सिंबॉलिक रूप में लेते हुए इस बार के लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. बूथ लेवल तक इस कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए 370 वोट हासिल करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है.

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में ग्राउंड जीरो पर बूथ और पन्ना लेवल के कार्यकर्ताओं को मोबिलाइज करने के लिए अलग-अलग क्लस्टर की बैठकर आयोजित की जा रही हैं. जबलपुर क्लस्टर के प्रभारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने बुधवार (20 फरवरी) को ऐसी दो बैठकें ली. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है. इसी के तहत कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार 20 फरवरी को जबलपुर पहुंचे थे.

यहां उन्होंने स्थानीय विधायक और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में जबलपुर लोकसभा क्लस्टर की अहम बैठक ली. बीजेपी संभागीय कार्यालय में आयोजित बैठक में बीजेपी कोर कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे. जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी वर्तमान और पूर्व विधायक तथा पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.

बूथ में 370 वोट से ज्यादा लेने का भी टारगेट
बैठक के संबंध में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के लिए एक्शन मूड में आ चुकी है. इसलिए तीन-तीन लोकसभा क्षेत्र का क्लस्टर बनाया गया है. हर क्लस्टर में बीजेपी के सभी बड़े नेता जाकर संगठनात्मक तौर पर पार्टी को मजबूती देंगे. उन्होंने कहा कि जबलपुर में आयोजित बैठक के जरिए पन्ना प्रमुख बूथ प्रमुख को कैसे मजबूत किया जाए? इस पर रणनीति बनाई जाएगी. इसके साथ-साथ हर बूथ में 370 वोट से ज्यादा लेने का भी टारगेट रखा गया है.

'केवल माहौल खड़ा करना ही लक्ष्य नहीं'
बैठक में शामिल होने के बाद वरिष्ठ विधायक अजय बिश्नोई ने कहा कि बीजेपी पार्टी में जोश और जज्बा दोनों है. बीजेपी को पूरे देश में 370 सीटें जीतना है तो मध्य प्रदेश की 29 सीट जीतना ही होगा. इस बैठक में कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.

अजय विश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि केवल माहौल खड़ा करना ही लक्ष्य नहीं है, संगठन भी उतना ही तैयार होना चाहिए. यह काम कैलाश विजयवर्गी ने बंगाल में प्रभारी रहने के दौरान बखूबी किया है, जिससे पिछले चुनाव में पार्टी ने वहां से 18 सीटों पर विजय हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन! नगर निगम ने हटाए गए 250 दुकानों के सामने से अतिक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
दतिया उपचुनाव: पहले राउंड के बाद बीजेपी आगे, कांग्रेस को मिले इतने वोट
दतिया उपचुनाव: पहले राउंड के बाद बीजेपी आगे, कांग्रेस को मिले इतने वोट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget