एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन! नगर निगम ने हटाए गए 250 दुकानों के सामने से अतिक्रमण

Indore News: बम्बई बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद अब इंदौर के खजराना क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की. इस दौरान बड़ी संख्या डम्फर लेकर निगम का अमला खजराना पहुंचा.

Indore Municipal Corporation Action: इंदौर के बम्बई बाजार में बड़ी कार्रवाई के बाद खजराना इलाके में इंदौर नगर निगम ने बड़ी रिमूवल कार्रवाई को अंजाम दिया है. जहां आज 250 से ज्यादा दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया. दरसल नाहर शाह वली दरगाह के पास की मुख्य सड़क की दोनों तरफ की दुकानदारों ने दुकान के बाहर लगभग चार से लेकर सात फीट तक का अतिक्रमण कर रखा था.

दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण यहां रोज सुबह और शाम सड़क पर यातायात बाधित होता था. इसको लेकर के इंदौर नगर निगम ने गुरुवार (22 फरवरी) को कार्रवाई करते हुए पांच जेसीबी की मदद से 200 से ज्यादा शेड हटाए गए. लगभग तीन घंटे चली इस मुहिम के दौरान व्यापारी लोग विरोध करने भी पहुंचे, लेकिन पुलिस बल सख्ती के कारण मुहिम नहीं रुकी और संकरी नजर आने वाली सड़क दोपहर बाद चौड़ी नजर आने लगी.

ये है मामला
बम्बई बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद अब इंदौर के खजराना क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही शुरू की. इस दौरान बड़ी संख्या में जेसीबी और आधा दर्जन डम्फर लेकर निगम का अमला खजराना पहुंचा. कार्रवाई को अंजाम देने के लिए बड़ी संख्या में रिमूवल गैंग का अमला और अफसर मौके पर मौजूद रहे. गैंग को आते देख यहाँ क्षेत्र के कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था, कार्रवाई जमजम चौराहा और खजराना थाने के पास से शुरू हुई. अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान  भारी पुलिस का बल भी मौके पर मौजूद रहा.

250 से अधिक दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाए
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर इंदौर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधरने के लिए नगर निगम की रिमूवल टीम ने स्टार चौराहा से खजराना दरगाह तक रिमूवल कार्रवाई की. यहां खजराना के मेन रोड पर दुकानों के बाहर लगे हुए शेड और फुटपाथ पर किए गए बेजा अतिक्रमण हटाने की मुहिम को अंजाम दिया गया. मौके पर आठ जेसीबी मशीन और 7 रिमूवल की टीम के साथ अतिक्रमण तोड़े गये. यह पुलिस बल के साथ लगभग 250 से अधिक दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाए गए.

ये भी पढ़ें: MP Rail Route: मध्य प्रदेश को रेलवे की बड़ी सौगात, उज्जैन को झालावाड़ से जोड़ने वाली रेल लाइन को मिली मंजूरी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget