एक्सप्लोरर

पंडित प्रदीप मिश्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे बेटे राघव, सुनाएंगे शिवमहापुराण की कथा

Pandit Pradeep Mishra News: कथा का आयोजन मंगलवार 30 अप्रैल से होगा. यह पंडित प्रदीप मिश्रा के बड़े बेटे राघव की पहली कथा होगी. 15 मई से फिर रुद्राक्ष वितरण का आरंभ होगा.

Pandit Pradeep Mishra Son: कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा के बेटे राघव मिश्रा भी अब शिवमहापुराण कथा का वाचन करने जा रहे हैं. राघव मिश्रा की पहली कथा अपने पिता के कुबेश्वर धाम पर होगी. पांच दिवसीय कथा का श्रीगणेश मंगलवार (30 अप्रैल) से होने जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी अपने पुत्र राघव की यह पहली कथा का श्रवण करेंगे. 

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा विश्व में प्रसिद्ध हैं. वैसे तो अध्यात्मिक जगत से जुड़े बहुत से कथावाचक हैं, लेकिन कहा जाता है कि पंडित मिश्रा बहुत ही अद्भुत तरीके से शिव महापुराण कथा सुनाते हैं. उनकी शिव महापुराण कथा सुनने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ता और उस स्थान पर महाकुंभ सा नजारा नजर आता है. शिव महापुराण कथा करने वाले पंडित मिश्रा अपने पुत्र को भी कई बार कथा में साथ ले जाते हैं. इसलिए उनके पुत्र भजन गायक के साथ पवित्र ग्रन्थों का अध्ययन कर आध्यात्मिक ज्ञान को प्रखर हो गए हैं. 

नारियल लगने से हो गए थे चोटिल
विठलेश सेवा समिति के प्रबंधक समीर शुक्ला ने बताया कि कुबेरेश्वरधाम पर नियमित रूप से हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु भव्य निर्माणाधीन शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं. महादेव के दर्शन से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हो रही हैं. बीते दिनों आष्टा में पंडित प्रदीप मिश्रा महादेव की होली में शामिल होने गए थे. 

चल समारोह के दौरान श्रद्धालु की भूलवश नारियल लगने से लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रेस्ट करने को किया था, जिससे वह रेस्ट कर रहे हैं. धाम पर कथा और धार्मिक गतिविधियों में उनके बेटे राघव मिश्रा के सानिध्य में मंगलवार से दोपहर 3.00 बजे से दो घंटे संगीतमय श्रीमहापुराण का आयोजन किया जाएगा.

श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था पूर्ण
कुबेरेश्वरधाम पर पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा अपने सुपुत्र को कथा की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. उनकी पहली कथा का श्रवण करने के लिए  पंडित मिश्रा भी आएंगे. इसके लिए विठलेश सेवा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की है. इसके अलावा आगामी 15 मई से रुद्राक्ष वितरण का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए टेंट सिटी में धाम पर तैयारियां की जा रही हैं. 

धाम पर आधुनिक रसोई का निर्माण किया गया है, जिसमें मात्र कुछ घंटों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन प्रदान किया जाता है. पंडित प्रदीप मिश्रा आगामी छह मई से महाराष्ट्र के परतवाड़ा जिला अमरावती महाराष्ट्र में कथा करने के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़ें: इतनी गर्मी में कैसे कम करें इलेक्ट्रिसिटी बिल? बिजली कंपनी ने खुद बताए उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget