एक्सप्लोरर

MP: कटनी के उद्योगपति अजय गेई ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी, क्या थी मौत की वजह?

MP Suicide: मध्य प्रदेश के कटनी के उद्योगपति अजय गेई ने देर रात अपने कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं और डिप्रेशन से जूझ रहे थे.

Katni Suicide: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिले के प्रतिष्ठित उद्योगपति अजय गेई ने देर रात अपने  कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना रात करीब 1 से 1.30 बजे की बताई जा रही है. 

गोली की आवाज सुनते ही घर में मौजूद परिजन कमरे की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए परिजनों ने खिड़की का कांच तोड़ कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि अजय गेई खून से लथपथ पड़े हुए थे और उनके पास उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर थी.

परिजनों ने तत्काल माधवनगर थाना पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया. 

इस दुखद खबर के बाद अजय के छोटे भाई मनीष गेई, जो बिजनेस सिलसिले में शहर से बाहर थे, सूचना मिलते वह तत्काल कटनी लौट आए. सुबह होते ही एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया और जबलपुर से आई फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बंगले का निरीक्षण किया. जहां अजय गेई ने खुद को गोली मारी थी, वहां रिवॉल्वर अब भी बिस्तर पर रखी हुई मिली.

 एडिशन एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि परिजनों के अनुसार, अजय गेई लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनका कुछ वर्ष पूर्व हिप्स का ऑपरेशन भी हुआ था और वे लगातार इलाज के लिए रायपुर जाते थे. बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में भी आ गए थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अजय गेई और उनके भाई मनीष गेई का कटनी जिले ही नहीं, आसपास के कई शहरों में बड़ा औद्योगिक नेटवर्क है. कटनी में उनकी एक बड़ी दाल मिल और होटल भी संचालित होती है. इस घटना से व्यवसायिक जगत और पूरे शहर में शोक की लहर है.

इसे भी पढ़ें: एमपी के मेधावी छात्रों को सीएम मोहन यादव का तोहफा, लैपटॉप के लिए इतने हजार रुपये ट्रांसफर

Input By : लीलाधर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
Datia By-election Result Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget