एक्सप्लोरर

एमपी के मेधावी छात्रों को सीएम मोहन यादव का तोहफा, लैपटॉप के लिए इतने हजार रुपये ट्रांसफर

Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की ध्येय प्राप्ति के लिए युवा फौज तैयार करना हमारा संकल्प है.

MP News: मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली और मेधावी छात्रों के लिए शुक्रवार को दिन खास रहा, क्योंकि उन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहन के तौर पर लैपटॉप प्रदान किए गए. इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जाने का वादा भी किया है.

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य के 94 हजार से ज्यादा मेधावी छात्रों को लैपटॉप की राशि सिंगल क्लिक से डाली गई, वहीं कुछ छात्रों को लैपटॉप मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए गए.

इस समारोह के जरिए प्रदेश में 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 94,234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की ध्येय प्राप्ति के लिए युवा फौज तैयार करना हमारा संकल्प है. छात्रों और युवाओं को सरकार की ओर से हर संभव मदद के प्रयास किये जा रहे हैं. उच्च शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर मिले इसके लिए निरंतर कोशिश जारी है. राज्य के विभिन्न जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए और इन कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही.

दतिया जिले के 1161 छात्रों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिए

दतिया जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 1161 छात्रों को ऐदल सिंह कंसाना ने सम्मानित किया और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. प्रभारी मंत्री कंसाना के द्वारा वृंदावन गार्डन में दतिया जिले के 1161 छात्रों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिए गए.

प्रभारी मंत्री कंसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे छात्रों के खाते में 25 हजार रुपये की राशि डाली जा रही है.

राज्य सरकार द्वारा प्रतिभाशाली मेधावी छात्रों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और उन्हें स्कूटी तक प्रदान किए जाने का प्रावधान है, वही बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार की ओर से विशेष योजनाएं संचालित की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 'कुछ लोग भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं, समाज में...', जन्मदिन पर धीरेंद्र शास्त्री ने लिया ये प्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget