एक्सप्लोरर

MP Elections: क्या MP में भी बजरंग दल को बैन करेगी कांग्रेस? कमलनाथ बोले- 'इसमें नया क्या है...'

Kamal Nath on Bajrang Dal: बजरंग दल पर बैन की घोषणा के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ से पूछा कि वह इस निर्णय के पक्ष में हैं या विपक्ष में? इसपर कमलनाथ ने कहा कि यह बात तो सुप्रीम कोर्ट भी कहता है.

Kamal Nath on Bajrang Dal Ban: कर्नाटक चुनाव से शुरू हुआ 'बजरंग दल' का विवाद मध्य प्रदेश तक आ पहुंचा है. एमपी में 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है. इसलिए राज्य के दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे को सवालों के घेरे में लाने का मौका नहीं चूकते है. बजरंग बली और बजरंग दल को लेकर कर्नाटक में मचे घमासान पर मध्य प्रदेश में हवा देने का काम सबसे पहले बीजेपी ने किया है. बीजेपी की ओर से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को पत्र लिखकर सवाल किया है कि क्या वे मध्य प्रदेश में भी बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में है, तो जवाब में कमलनाथ ने कहा कि नफरत फैलाने वाले संगठनों पर बैन की बात तो सुप्रीम कोर्ट ही करता है, इसमें नया क्या है.

दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है. इसके बाद से ही यह मामला बजरंग दल से शुरू होकर बजरंग बली तक पहुंच गया है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखकर पूछा है कि आप इस निर्णय के पक्ष में हैं या विपक्ष में?

नरोत्तम मिश्रा के पत्र का मजमून
नरोत्तम मिश्रा ने पत्र में लिखा, 'आदरणीय कमलनाथ जी आशा है कि आप सकुशल होंगे. मंगलवार को कर्नाटक में कांग्रेस के द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में पीएफआई जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन के साथ बजरंग दल जैसे राष्ट्र सेवी संगठन पर प्रतिबंध लगाने की जो घोषणा की गई है, उसने सभी धर्म प्रेमियों और राष्ट्र भक्तों के मन में गहन वेदना उत्पन्न की है. कमलनाथ जी, मैंने आपके कई वीडियो और चित्र देखे हैं जिनमें भगवान बजरंगबली के प्रति आपकी भक्ति साधना प्रदर्शित की गई है. बजरंगबली के प्रति आपकी श्रद्धा-भक्ति समय-समय पर कई बार मीडिया के माध्यम से भी देखी और सुनी गई है. ऐसे में कोई भी बजरंग भक्त ऐसा नहीं होगा जो कर्नाटक में कांग्रेस के द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध की घोषणा से आहत न हुआ हो.'

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने आगे लिखा, 'आपकी पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह जी भी कर्नाटक घोषणा पत्र के इस बिंदू से सहमत हैं और वह पूर्व में मुख्यमंत्री रहते समय अपने कार्यकाल में बजरंग दल पर लगाए गए प्रतिबंध की बात को दोहरा रहे हैं. मेरा आपसे आग्रह है कि आप इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया स्पष्ट करें कि आप इस निर्णय के पक्ष में हैं या विपक्ष में. आपका अभिमत करोड़ों अरबों हिंदुओं की आस्था और धर्म के लिए बेहद आवश्यक है.'

कमलनाथ का जवाब
वहीं, जब तेजगढ़ में पत्रकारों ने कमलनाथ से पूछा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में भी बजरंग दल पर पाबंदी लगाने की बात होगी तो उन्होंने कहा कि नफ़रत फैलाने वाले संगठनों पर बेन की बात तो सुप्रीम कोर्ट ही करता है, इसमें नया क्या है. हमारी सामाजिक एकता की बात तो सभी करते है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक सभी मामलों पर फैसला करेगी.कमलनाथ ने यह भी कहा कि बजरंग दल पर बैन और हनुमान जी का क्या संबंध है.

यह भी पढ़ें: MP Politics: चुनाव से पहले बढ़ीं BJP की मुश्किलें? सिंधिया की वजह से बिगड़ रहा टिकटों का खेल, दिग्विजय लगा रहे किले में सेंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget