एक्सप्लोरर

MP की इस यूनिवर्सिटी से बनाएं पत्रकारिता में करियर, क्या है कोर्स फीस और एडमिशन की प्रक्रिया?

Jabalpur RDVV: जबलपुर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पत्रकारिता विभाग के सभी कोर्स में एडमिशन का आधार मेरिट है.

MP News: प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के साथ सिनेमा, विज्ञापन और जनसम्पर्क में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका है. जबलपुर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी से मात्र आठ हजार की फीस में एक साल का कोर्स किया जा सकता है. पत्रकारिता विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि पत्रकारिता विभाग की पहचान देश में स्थापित है. प्रदेश के सबसे पुराने विश्वविद्यालय से निकले छात्र-छात्राएं आज प्रमुख संचार माध्यमों में प्रतिभा का लोहा मनवा रहें है. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता विभाग 1968 से लगातार चल रहा है. 

राजेश कुमार वर्मा ने पत्रकारिता और जनसंपर्क की फील्ड में कैरियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका बताया. पत्रकारिता विभाग के तहत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के साथ सिनेमा, विज्ञापन और जनसम्पर्क की पढ़ाई होती है.

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि हमारा पत्रकारिता विभाग प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश मे लोकप्रिय है.प्रदेश के सबसे पुराने विश्वविद्यालय से निकले छात्र-छात्राएं आज देश के सभी प्रमुख संचार माध्यमों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहें है.

कुलगुरु वर्मा ने बताया है कि यह विभाग 1968 से लगातार चल रहा है.इस विभाग में 4 पाठ्यक्रम चल रहे है.छात्र इनमे पढ़ाई करके प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया के साथ सिनेमा, विज्ञापन और जनसम्पर्क में कैरियर बना सकते है.

पत्रकारिता के कोर्स

1. पत्रकारिता का एक वर्षीय कोर्स किसी भी विषय में स्नातक के बाद किया जा सकता है. पाठ्यक्रम की फीस सिर्फ 8000 रुपये है.

2. मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एन्ड कम्युनिकेशन दो साल का कोर्स है. कोर्स को चार सेमेस्टर में बांटा गया है. बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एन्ड मास कम्युनिकेशन करने के बाद एडमिशन मिलता है. एमजेएमसी पाठ्यक्रम की फीस सिर्फ 16 हजार रुपये है.

3. एमए मास कम्युनिकेशन में एडमिशन की शर्त आवेदक का किसी भी विषय से स्नातक होना अनिवार्य है. कोर्स को करने के बाद सीधे पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की उपाधि मिल जाती है. दो साल की फीस सिर्फ 24 हजार रुपये है.

4. बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन नई शिक्षा नीति के तहत संचालित हो रहा है. एडमिशन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना शर्त है. चार वर्ष के बाद छात्र छात्राओं को स्नातक की उपाधि मिलती है. चार वर्षीय पाठ्यक्रम की फीस 12 हजार पांच सौ रुपये प्रति वर्ष है.

ऐसे करें आवेदन

एडमिशन इंचार्ज डॉ संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो ओपन हो गयी है. जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में कैरियर बनाने के इच्छुक स्टूडेंट्स

http://utdadmission.mponline.gov.in/portal/ http://epravesh.mponline.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

ज्यादा जानकारी के लिये मोबाइल नंबर 7869221559, 9926124289, 7000141997, 8319234713, 9229498275 और 9981760825 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है. पत्रकारिता विभाग के सभी कोर्स में एडमिशन का आधार मेरिट है.

कुलगुरु प्रो.वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता विभाग में लगातार नवाचार चल रहा है. भविष्य में और भी बेहतर कार्य किये जाने का मंसूबा है. पत्रकारिता विभाग में प्रायोगिक समाचार पत्र निकालकर प्रिंट मीडिया की बारीकियां भी सिखाई जाती हैं. डॉक्युमेंट्री बनाकर छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज दिया जाता है.

शहीद जवान के परिवार से मिले सीएम मोहन यादव, एक करोड़ रुपये और नौकरी देने का किया वादा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget