एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जीजा ने साली के साथ किया रेप, कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा

Jabalpur News : जबलपुर जिला अदालत की विशेष न्यायाधीश ने पाक्सो एक्ट के तहत जीजा को सुनाई सात साल की सजा सुनाई है.

Jabalpur News : नाबालिग साली से बलात्कार करने के आरोपी जीजा को सात साल की सजा सुनाई गई है. जबलपुर जिला अदालत की विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) ज्योति मिश्रा ने आरोपी जीजा को बलात्कार का दोषी मानते हुए सजा के साथ चार हजार रुपये जुर्माना भी किया है. अभियोजन के मुताबिक घटना तीन साल पहले की है. माढ़ोताल निवासी आरोपी ने अपनी पत्नी से मारपीट कर दी तो उसने इसकी सूचना अपने परिवार वालों को दी.

घर से घुमाने के बहाने ले गया
पीड़िता को घर मे अकेला छोड़ कर उसके माता-पिता बड़ी बहन को देखने चले गए. इसी दौरान आरोपी जीजा ससुराल पहुंचा और अपनी पीड़िता साली को फुसलाकर मोटर साईकल से घुमाने ले गया. रास्ते मे उसे कुछ शक हुआ तो उसने वापस घर चलने को कहा लेकिन आरोपी जीजा ने पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देते हुए साली जबरन अपने घर ले गया. इसके बाद आरोपी जीजा ने उसे घर मे बंधक बना कर बलात्कार किया. अभियोजन के मुताबिक परिवार वालों को जान से मार देने की धमकी देते हुए आरोपी  नाबालिग साली को दस दिन तक बंधक बनाकर लगातार बलात्कार करता रहा.

इन एक्टों के तहत मिली सजा
जबलपुर की सहायक लोक अभियोजन अधिकारी बबीता कुल्हाड़े के मुताबिक जीजा के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता घर पहुंची और अपनी मां को जीजा की ज्यादती की कहानी सुनाई. पीड़ित पक्ष ने माढ़ोताल पुलिस चौकी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की. इसके बाद पीड़ित पक्ष ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया जहां से आदेश के बाद अधारताल पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 363, 366, 376(1), 344, 506 (भाग 2) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5 एल के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.

7 साल के सश्रम कारावास की सजा
उभयपक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात न्यायालय ने आरोपी जीजा को दोषी करार देते हुए 7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनवाई. इसके साथ ही 4 हजार का जुर्माना भी लगाया गया.

 

ये भी पढ़ें- 

MP News: ओमिक्रोन के खतरे के बीच मध्य प्रदेश में खास व्यवस्था, विदेशी नागरिक की जानकारी देने के लिए जारी हुआ नंबर

Madhya Pradesh : फ़िल्म निर्माण में लोकल कलाकारों को मिलेगा काम तो मिलेगी सब्सिडी- गोविन्द सिंह राजपूत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget