एक्सप्लोरर

नये मरीजों को भर्ती नहीं कर सकेगा जबलपुर का ये अस्पताल, निरीक्षण में उजागर हुई अनियमितता

Jabalpur News: एप्पल अस्पताल पर जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. निरीक्षण के दौरान जांच दल को अस्पताल में कई प्रकार की अनियमितता मिली. प्रशासन की टीम ने सख्त कदम उठाया.

MP News: जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे अवैध रूप से चल रहे प्राइवेट अस्पताल पर शिकंजा कसा है. जिला प्रशासन की टीम ने अस्पताल में नये मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी है. निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि अस्पताल संचालन का रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस नहीं था. जांच दल को अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख करने वाला डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिला. बताते चलें कि व्यावसायिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टारेंट, निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम, मेडिकल स्टोर्स एवं शैक्षणिक संस्थानों में नियमों का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने जांच दल का गठन किया है.

रविवार (26 मई) को एसडीएम मोनिका बाघमारे के नेतृत्व में जांच दल ने बेदी नगर (गढ़ा) स्थित एप्पल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि एप्पल हॉस्पिटल प्रबंधन जांच दल के समक्ष स्वास्थ्य विभाग का रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस पेश नहीं कर सका. रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस नहीं होने के बावजूद मरीजों का इलाज किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि निरीक्षण में कई अनियमितताओं का खुलासा हुआ. अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं था. नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी भर्ती मरीजों का इलाज कर रहे थे.


नये मरीजों को भर्ती नहीं कर सकेगा जबलपुर का ये अस्पताल, निरीक्षण में उजागर हुई अनियमितता

अवैध रूप से चल रहा था अस्पताल

ट्रांसफॉर्मर बंद पाया गया. इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सर्टिफिकेट नदारद मिले. आईसीयू में बिस्तर पास-पास लगे थे. अस्पताल के अंदर विद्युत वायरिंग प्रॉपर गेज की नहीं पाई गई. इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था भी अस्पताल में नहीं मिली. एसडीएम मोनिका बाघमारे के अनुसार अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया. प्रबंधन को लाइसेंस मिलने तक अस्पताल में नये मरीजों को भर्ती नहीं करने की हिदायत दी गयी. उन्होंने बताया कि अस्पताल के मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई. जांच में दस्तावेज न पाये जाने पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया.

'क्या प्रदेश को हर मोर्चे पर सबसे पीछे करने की कसम...', बीजेपी पर क्यों भड़के कमलनाथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget