एक्सप्लोरर

जबलपुर डबल मर्डर के आरोपी मुकुल ने किया सरेंडर, हरिद्वार से पकड़ी गई थी पिता-भाई की हत्यारोपी लड़की

Jabalpur Murder News: जबलपुर में अपनी गर्लफ्रेंड के पिता-भाई की बेरहमी से हत्या करने वाले 30 हजार के ईनामी आरोपी मुकुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. गर्लफ्रेंड पहले से पुलिस गिरफ्त में है.

Jabalpur Double Murder Update: मध्य प्रदेश के जबलपुर के पिता-पुत्र के बहुचर्चित डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है.आरोपी ने 76 दिन फरारी काटने के बाद जबलपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर खुद कबूल किया कि उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका के पिता और मासूम भाई का कत्ल किया है.

इस डबल मर्डर केस में नाबालिग प्रेमिका ने घटना को अंजाम देने में प्रेमी का पूरा साथ दिया था.पुलिस का कहना है कि नाबालिग प्रेमिका से रेप के मामले में सजा होने के डर से मुकुल ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया.

जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने आज शुक्रवार (31 मई) को पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी मुकुल सिंह और उसकी 16 साल की प्रेमिका की बराबर भूमिका थी. उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले हरिद्वार में नाबालिग प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद मुकुल सिंह टूट गया था. उसको अंदेशा था कि कहीं प्रेमिका पिता और भाई के डबल मर्डर का दोषी उसे ना बता दे इस डर से उसने जबलपुर पुलिस के सामने गुरुवार (30 मई) की रात को सरेंडर कर दिया.

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने एबीपी लाइव को बताया कि सितंबर माह में मृतक राजकुमार विश्वकर्मा (52 वर्ष) ने अपनी नाबालिग बेटी के प्रेमी मुकुल सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में पाक्सो एक्ट (POCSO ACT) का मुकदमा दर्ज कराया था.इस मामले में जेल से छूटने के बाद आरोपी मुकुल सिंह अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहा था.

हालांकि, राजकुमार विश्वकर्मा ने अपनी नाबालिग बेटी को इटारसी में रिश्तेदार के घर भेज दिया था लेकिन उसके बावजूद भी वह सोशल मीडिया एप के माध्यम से अपने प्रेमी मुकुल सिंह के संपर्क में बनी हुई थी. मुकुल सिंह को भी इस बात का भय था कि राजकुमार विश्वकर्मा अपनी नाबालिग बेटी से बयान दिलवाकर पाक्सो एक्ट में उसे सजा दिलवा देंगे.

पुलिस के मुताबिक कई महीनों की प्लानिंग के बाद 15 मार्च की सुबह 8 बजे के आसपास आरोपी मुकुल सिंह मिलेनियम कालोनी स्थित राजकुमार विश्वकर्मा के फ्लैट पर पहुँचा और अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ मिलकर उनका कत्ल कर दिया.इसी बीच नाबालिग प्रेमिका का 8 साल का भाई तनिष्क अपने पिता को बचाने के लिए आया तो मुकुल ने धारदार हथियार के प्रहार से उसकी भी हत्या कर दी.

दोनों आरोपियों का इरादा शव को टुकड़े-टुकड़े करके ठिकाने लगाने का था लेकिन खून देखकर वे डर गए. एसपी आदित्य प्रताप सिंह के मुताबिक कत्ल के बाद उन्होंने दोनों सबको पॉलिथीन में पैक किया.भाई के शव को फ्रिज के अंदर रख दिया.आरोपियों ने घटना के बाद खून साफ किया.घर में अगरबत्ती लगा दी ताकि शव की बदबू आसपास न फैले. इसी बीच उन्होंने दूध वाले से दूध लिया और चाय बनाकर.

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के चार-पांच घंटे बाद मुकुल सिंह और उसकी प्रेमिका बारी-बारी से फ्लैट के बाहर निकले.वे स्कूटर पर बैठकर फरार हो गए.जबलपुर के कई सीसीटीवी कैमरा में कैद होने के बाद मुकुल सिंह और उसकी प्रेमिका 10 अप्रैल को मथुरा में देखे गए थे. फेरारी के दौरान मुकुल और उसकी नाबालिक प्रेमिका ने राजकुमार विश्वकर्मा के खातों से पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया और उसी से पूरे देश में अलग-अलग शहरों में घूमते रहे.

पुलिस ने बताया कि घटना के करीब 75 दिन बाद हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग लड़की को पकड़ा लिया था,लेकिन उसका बॉयफ्रेंड मुकुल चकमा देकर फरार हो गया.जबलपुर पुलिस नाबालिग लड़की को लेने हरिद्वार पहुंची और उसके लौटने के पहले ही गुरुवार की रात मुकुल सिंह ने सिविल लाइन्स थाना में सरेंडर कर दिया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिविल लाइन थाने में रोजाना की तरह पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे.इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक पहुंचा.उसने कहा,"मुझे इंस्पेक्टर सर से मिलना है." युवक को देखने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि क्या काम है? इसके बाद युवक ने कहा कि,"मेरा नाम मुकुल सिंह है.मैं वही मुकुल हूं, जिसने 15 मार्च को मिलेनियम कॉलोनी में राजकुमार और तनिष्क की हत्या की थी."

मध्यप्रदेश पुलिस नाबालिग प्रेमिका और उसे प्रेमी को 75 दिनों तक देश के तमाम शहरों के अलावा नेपाल में भी तलाश रही थी. मुकुल सिंह के पोस्टर बनवाकर देश भर में लगवाए गए थे. इसी पोस्टर से हरिद्वार में लोगों ने मुकुल सिंह और उसकी नाबालिग प्रेमिका को पहचान लिया. उन्होंने इसकी खबर स्थानीय पुलिस को दी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की और उसका प्रेमी मुकुल सिंह ने पैसा खत्म होने के बाद पिछले एक महीने से हरिद्वार को ठिकाना बना रखा था.दोनों यहां अलग-अलग आश्रमों में रह रहे थे.पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस से कहा कि वे घूमने आए हैं. वारदात के 75 दिन बाद हरिद्वार में 28 मई को नाबालिग तो पकड़ी गई, लेकिन मास्टरमाइंड बॉयफ्रेंड चकमा दे गया था.उसने अस्पताल के अंदर से बैग लेकर आने का झांसा देकर दौड़ लगा दी थी.

एसपी आदित्य प्रताप सिंह के मुताबिक राजकुमार ने नाबालिग बेटी से रेप के मामले में सितंबर 2023 में मुकुल को जेल भिजवाया था.मुकुल अपनी नाबालिग प्रेमिका को लेकर घर से गायब हो गया था. मुकुल कुछ दिनों बाद जमानत पर जेल से बाहर आ गया.उसी समय से उसने बदला लेने की ठान ली थी.

कुछ दिन तो मुकुल शांत रहा, फिर उसने सोशल मीडिया एप के माध्यम से नाबालिग से बात करना शुरू कर दिया.एक-दो बार कॉलोनी में गार्ड ने मुकुल और नाबालिग लड़की के घूमने पर आपत्ति जताई तो उसने अपने पिता के अधिकारी होने का रसूख बताते हुए चुप करवा दिया. मुकुल नाबालिग से मुलाकात कर रोजाना यह जानकारी ले रहा था कि राजकुमार घर पर कब-कब रहता है. लड़की भी अपने घर की पल-पल की जानकारी उसको दिया करती थी.

पुलिस के मुताबिक राजकुमार की हत्या करने का प्लान मुकुल ने कई माह पहले बना लिया था.14 मार्च 2024 की रात को हत्या का सारा सामान इकट्ठा करने के बाद मुकुल अपने घर चला गया था.15 मार्च की सुबह करीब 8 बजे पीछे के दरवाजे से राजकुमार के घर पहुंचा.उस समय राजकुमार किचन
में खाना बना रहे थे.नाबालिग और तनिष्क कमरे में थे, घर में घुसते ही मुकुल ने राजकुमार के सिर पर भारी धारदार हथियार से हमला कर दिया.
पिता की चीख सुनते ही बेटा तनिष्क किचन में आया.तनिष्क आरोपी मुकुल के पैर से लिपटकर पिता के पास से दूर कर रहा था.तभी मुकुल ने तनिष्क के सिर और कंधे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी.

अब इस हत्याकांड के दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. दोनों ने हत्या करना कबूल कर लिया है.हत्या के पीछे मुख्य मकसद प्रेमिका के पिता को रास्ते से हटाना था लेकिन इस चक्कर में भाई को भी मौत की घाट उतार दिया गया.पुलिस अब दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. साथ ही हत्या में प्रयोग किया गया हथियार और इस फरारी के दौरान किन लोगों ने उनकी मदद की, इस बात की भी जांच पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का Video Viral, अब सुरक्षाकर्मियों पर हुआ ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget