एक्सप्लोरर

Indore News: थाने में घुसकर पी सिगरेट... खुद को बताया DSP, युवक के वायरल वीडियो से उठे कई सवाल

Indore Viral Video: इंदौर के एक थाने की वायरल वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए.

Indore News Today: इंदौर के जूनी थाना एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक युवक जूनी इंदौर थाना प्रभारी के केबिन में सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहा है. उसने खुद को डीएसपी भी बताया और कहा कि वह थाने के दौरे पर है. 

इस वीडियो के जरिये युवक ने थाने की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए, क्योंकि किसी ने भी लड़के को थाने में घुसते नहीं देखा था. युवक सुबह करीब 10.30 बजे टीआई शैलेंद्र सिंह जादौन के केबिन में घुसा और सिगरेट पीते वीडियो बनाई.

युवक ने वीडियो में क्या कहा?
इस वीडियो में युवक को कहते हुए सुना जा सकता है कि वह टीआई के केबिन में बैठा है. उसने टीआई के केबिन में सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. 

वह वीडियो में खुद को डीएसपी बता रहा है और थाने में विजिट पर होने की बात कह रहा है. उसने वीडियो में अपराधियों पर कार्रवाई करने का सुझाव भी दिया. इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों से तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है. 

डिप्रेशन में है वीडियो बनाने युवक
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को युवक की पहचान करने के निर्देश दिए. एसीपी (जूनी इंदौर) देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि युवक की तस्दीक हो गई है. उसकी मां ने बताया कि युवक का नाम दुष्यंत दावरे (33 साल) है. 

पुलिस ने बताया कि युवक की मां ने बताया कि वह पिछले 2-3 साल से डिप्रेशन में है और पत्नी से तलाक और बहन-बहनोई के बीच पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक रूप से ठीक नहीं है. जिसके चलते उसने थाने में घुसकर ऐसी हरकत की. 

उसकी मां ने उसके इलाज के दस्तावेज भी पेश किए और युवक का सत्यापन किया गया. युवक की मां ने इस दौरान बताया कि उसका इलाज चल रहा है. मौके से अधिकारियों ने डॉक्टरों से बात की, जिसके कारण युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

वीडियो पर पुलिस ने दी सफाई
पुलिस ने कहा कि टीआई जूनी इंदौर शैलेंद्र सिंह जादौन छुट्टी पर थे और पुलिस बल कर्बला मैदान में व्यवस्थाओं में व्यस्त था. अन्य पुलिसकर्मी अपने केबिन में काम कर रहे थे. तभी एक युवक टीआई के केबिन में घुसा और अंदर सिगरेट पीते हुए वीडियो बना ली.

ये भी पढ़ें: Ujjain Mahakal: श्रावण-भादौ मास में बिना अनुमति भस्म आरती दर्शन कर सकेंगे शिव भक्त, जानिए पूरी व्यवस्था

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश PM इस्तीफा देंगे या नहीं? डाउनिंग स्ट्रीट ने किया बड़ा खुलासा, एपस्टीन फाइल्स से कीर स्टार्मर का क्या संबंध
ब्रिटिश PM इस्तीफा देंगे या नहीं? हुआ बड़ा खुलासा, एपस्टीन फाइल्स से कीर स्टार्मर का क्या संबंध
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP
Khabar Gawah Hai: जिसकी लेम्बोर्गिनी कार वो होगा गिरफ्तार? | Kanpur | Lamborghini Accident
Precious Metals या Power Tools? Gold–Silver Geopolitics का Full Breakdown | Paisa Live
Bollywood News: Sonam Kapoor का ग्लैमरस Baby Shower, सितारों से सजी Royal Party ने लूटी लाइमलाइट
Vasudha: AWW! चॉकलेट डे पर वसुधा ने देव के लिए बनाया क्यूट चॉकलेट का बुके

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटिश PM इस्तीफा देंगे या नहीं? डाउनिंग स्ट्रीट ने किया बड़ा खुलासा, एपस्टीन फाइल्स से कीर स्टार्मर का क्या संबंध
ब्रिटिश PM इस्तीफा देंगे या नहीं? हुआ बड़ा खुलासा, एपस्टीन फाइल्स से कीर स्टार्मर का क्या संबंध
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
अगर Pok वापस ले ले भारत तो कितनी बदल जाएगी एशिया की जियो पॉलिटिक्स, किसे लगेगा सबसे बड़ा झटका?
अगर Pok वापस ले ले भारत तो कितनी बदल जाएगी एशिया की जियो पॉलिटिक्स, किसे लगेगा सबसे बड़ा झटका?
Video: पानी में खेल रहा था मासूम बच्चा, हाथ में आ गया जिंदा मगरमच्छ, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
पानी में खेल रहा था मासूम बच्चा, हाथ में आ गया जिंदा मगरमच्छ, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
Embed widget