एक्सप्लोरर

इंदौर के अनाथाश्रम में दो दिन के अंदर दो बच्चों की मौत और कई भर्ती, इस गंभीर बीमारी की आशंका

Indore News: इंदौर के पंचकुइयां अनाथालय में खून के संक्रमण से पिछले दो दिनों में दो बच्चों की मौत हो गई. पांच अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं. इस अनाथालय में विभिन्न जिलों के दिव्यांग बच्चे रहते हैं.

Indore News: पंचकुइयां के स्थानीय अनाथ आश्रम में पिछले दो दिन में दो बच्चों की मौत हो गई. इसके अलावा पांच बच्चों का अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि खून में इन्फेक्शन की वजह से बच्चों की मौत हुई है. 

आपको बता दें कि इस अनाथ आश्रम में विभिन्न जिलों से बच्चों को लाकर रखा गया था. अब इस पूरे मामले में पुलिस शामिल हो गई है और घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

बच्चों में मिला खून का इन्फेक्शन
इंदौर के पंचकुइयां रोड स्थित श्री युगपुरुष धाम बौद्धिक विकास केंद्र में दो दिन में दो बच्चों की मौत हो चुकी है. इस अनाथ आश्रम में एक दर्जन के करीब बच्चे ऐसे हैं, जिनकी तबीयत बिगड़ गई है और बच्चों में खून का इन्फेक्शन मिला है. इन बच्चों को एमवाय अस्पताल से चाचा नेहरू अस्पताल भेजा गया है जहां इनका उपचार चल रहा है. 

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया, "ये सच है कि आश्रम के 2 बच्चों की मौत हुई है. इनमें डायरिया या डीहाइड्रेशन से एक बच्चे की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है. वहीं, एक अन्य बच्चे की मृत्यु मौत 'फिट' नामक बीमारी के कारण होना पता चली है. ठोस कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

7 साल और 12 साल के बच्चों की मौत

आपको बता दें कि यह सभी बच्चे मल्हारगंज के युगपुरुष धाम में रह रहे थे. मल्हारगंज पुलिस थाने से जानकारी मिली है, उसके मुताबिक 12 साल के करण और 7 साल के आकाश की पिछले दो दिन में मौत हो चुकी है. करण ने सोमवार को दम तोड़ दिया और आकाश की आज सुबह 7:00 बजे मृत्यु हुई है. 

हालांकि जो शुरुआती जानकारी मिली है, उसे देखा जाए तो कहा जा रहा है कि बच्चों में ब्लड इंफेक्शन हुआ था और इसमें एक मामले में पुलिस को जानकारी भी दी गई थी लेकिन फिर भी पुलिस के मामले की जांच कर रही है. 

2006 में हुआ था अनाथाश्रम 

आपको बता दें कि मृतक करण देवास के सोनकच्छ का रहने वाला था, जिसे 15 महीने पहले आश्रम लाया गया था. इसके अलावा नर्मदा पुरम के रहने वाले आकाश को 3 महीने पहले ही इस आश्रम में भर्ती किया गया था.

इस आश्रम की शुरुआत 2006 में हुई थी जब यहां पर 78 दिव्यांग बच्चों रहते थे. युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज से प्रेरणा लेकर इस आश्रम को शुरू किया गया इस आश्रम में दिव्यांग बच्चों को रखा जाता है. अलग-अलग जिलों के चाइल्ड लाइन या फिर अन्य सामाजिक संगठनों के जरिए बच्चों को यहां पर सौंपा जाता है जिनका कोई नहीं होता.

आश्रम से निकले बच्चे संभालते हैं यहां के बच्चों की जिम्मेदारी

यहां पर 217 मानसिक दिव्यांग बच्चे रह रहे हैं और सरकारी रिकॉर्ड में सभी बच्चों के साथ उनकी मां का नाम डॉक्टर अनीता शर्मा लिखा हुआ है. दरअसल, अनीता शर्मा यहां की प्राचार्य हैं. वहीं, सभी के पिता के नाम की जगह आश्रम के सचिव तुलसी शादीजा लिखा गया है. खास बात यह है कि इस आश्रम से जो बच्चे निकले, अब वह अन्य बच्चों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में 12 दिन तक झमाझम होगी बारिश, 20 से ज्यादा जिले होंगे सराबोर, IMD का लेटेस्ट अपडेट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget