एक्सप्लोरर

Rains in Indore: इंदौर में कई दिनों बाद जोरदार बारिश, झील बनीं सड़कें, घरों में भरा पानी

Rains in Indore: अगस्त के दूसरे पखवाड़े में इंदौर में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है, लेकिन निचली बस्तियों में पानी भर गया है. लगभग 25 इंच बारिश दर्ज की गई है.

मानसून के शुरुआती दिनों में जहां इंदौर में बरसात का इंतज़ार लंबा खिंचता नज़र आया, वहीं अगस्त के दूसरे पखवाड़े में मौसम ने अचानक करवट बदली है. शुरुआती दिनों की मामूली बूंदाबांदी अब झमाझम बारिश में तब्दील हो चुकी है. आज भी शहर में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा. गरज-चमक के साथ हुई इस बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दी, लेकिन कई निचली बस्तियों में पानी भरने की परेशानी भी खड़ी कर दी.

दरअसल, दोपहर में इंदौर में मौसम ने करवट बदली और जोरदार पानी बरसा. यह बरसात करीब डेढ़ घंटा तक बरसती रही जिससे शहर की सड़के तालाब जैसी दिखाई देने लगी. निचली बस्तियों में पानी भराया सड़कों पर दो पहिया वाहन वाले परेशान होते दिखाइए दिए तो वहीं एक चार पहिया वाहन बारिश के चलते पलटी तक खा गई. बच्चे तालाब बनी सड़कों पर तैरकर नहाते दिखाई दिए. 

इंदौर में हो चुकी है 25 इंच बारिश
इंदौर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अलग-अलग आंकड़ा दर्ज किया जा रहा है. बीते दो-तीन दिनों से रोज़ाना आधा इंच तक पानी गिर रहा है. इंदौर ग्रामीण कृषि महाविद्यालय के मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद हरसाना के मुताबिक, अब तक शहर में करीब 25 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है. 

इंदौर में जारी रहेगी ऐसी बारिश
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 31 अगस्त से आने वाले दिनों में और तेज़ बारिश देखने को मिल सकती है. गौरतलब है कि मानसून के पहले पखवाड़े में जहां बारिश बेहद कम हुई थी, वहीं, दूसरे पखवाड़े में आसमान ने इंदौर पर मेहरबानी दिखाई है और लगातार अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

बारिश के बीच मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए लोगों से अपील है कि अपना और अपनों का ख्याल रखें और किसी भी तरह से असहज महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह लें. 

यह भी पढ़ें: भोपाल: कलेक्टर पर हाथ उठाने वाले विधायक नरेंद्र कुशवाह को BJP ने किया तलब, कहा- 'गलती दोहराई तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget