एक्सप्लोरर

भोपाल: कलेक्टर पर हाथ उठाने वाले विधायक नरेंद्र कुशवाह को BJP ने किया तलब, कहा- 'गलती दोहराई तो...'

MLA Narendra Singh Kushwaha: एमपी बीजेपी ने नरेन्द्र सिंह कुशवाह से स्पष्ट कहा कि इस तरह का व्यवहार पार्टी की मर्यादा और अनुशासन के खिलाफ है. दोबारा ऐसी गलती की तो कार्रवाई और सख्त हो सकती है.

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा कलेक्टर के साथ अभद्र व्यवहार के मामले ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर हलचल मचा दी है. पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह को तत्काल भोपाल तलब किया, जहां उन्हे चेतावनी दी गई कि ऐसी घटना अगर फिर दोहराई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

सूत्रों के अनुसार विधायक कुशवाह को भोपाल बुलाकर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात कराई गई. इस बैठक में संगठन ने पूरे प्रकरण पर कड़ी नाराजगी जताई और विधायक को सख्त शब्दों में चेतावनी दी.

घटना फिर दोहराई तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

पार्टी नेतृत्व ने विधायक से स्पष्ट कहा कि इस तरह का व्यवहार पार्टी की मर्यादा और अनुशासन के खिलाफ है. संगठन ने यह भी साफ कर दिया कि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोहराई गई तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. बैठक में यह संदेश दिया गया कि भाजपा अपने जनप्रतिनिधियों से संयमित आचरण की उम्मीद रखती है और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रदेश नेतृत्व ने विधायक कुशवाह को यह भी समझाया कि भाजपा की कार्यप्रणाली में जनता की सेवा और सकारात्मक संवाद प्राथमिकता है. ऐसे में किसी अधिकारी के साथ टकराव की स्थिति न केवल पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती है बल्कि प्रशासनिक तंत्र में भी गलत संदेश देती है.

अनुशासन में रहें विधायक - बीजेपी

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने इस कार्रवाई के जरिए अपने विधायकों को अनुशासन का सख्त संदेश दिया है. हाल के दिनों में कई राज्यों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच विवाद की घटनाएं सामने आई हैं. ऐसे में पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि वह अनुशासनहीनता पर किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरतेगी.

भिण्ड प्रकरण के बाद पार्टी संगठन इस बात पर भी मंथन कर रहा है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय कैसे बनाया जाए, ताकि ऐसे विवाद भविष्य में टल सकें. फिलहाल विधायक कुशवाह को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन संकेत साफ हैं - दोबारा ऐसी गलती की तो कार्रवाई और सख्त हो सकती है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget