एक्सप्लोरर

Indore Crime News: दो हजार रुपये के लिए युवक को बुआ-फूफा और जीजा ने मार डाला, हत्या के बाद किया यह काम

MP News: पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगत सिंह विरदे ने बताया कि सुनील की हत्या उसकी बुआ नंदीबाई, फूफा उदयराम, जीजा जगदीश ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी.

इंदौर: इंदौर पुलिस (Indore Police) ने हत्या के एक मामले का खुलासा किया है. कुछ लोगों ने एक युवक की उधारी चुकाने को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने उसके बुआ, फूफा और जीजा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने युवक की हत्या के बाद उसका शव सड़क के किनारे फेंक दिया था. वो इस मामले को हत्या की जगह सड़क दुर्घटना का रूप देना चाहते थे. लेकिन पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पांच लोंगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

पुलिस ने क्या जानकारी दी है

इंदौर ग्रामीण के एसपी भगत सिंह विरदे ने बताया की बीते दिनों मानपुर पुलिस को एबी रोड के समीप भिचोली ग्राम में एक अज्ञात युवक का शव मिला था. इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी. मृतक की शिनाख्त सुनील मालीवाड़ के रूप में हुई थी. पुलिस की जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. पता चला कि युवक की हत्या उसी के रिश्तेदारों ने मिलकर की है. पुलिस ने जब रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रिश्तेदारों ने ही की हत्या

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुनील की हत्या उसकी बुआ नंदीबाई, फूफा उदयराम, जीजा जगदीश ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी. घटना के दिन सुनील और उदय राम के बीच दो हजार रुपये की उधारी चुकाने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद सुनील के साथ मारपीट की गई थी. इसमें सुनील की मौत हो गई थी. युवक की शिनाख्त ना हो सके इसलिए आरोपियों ने उसके शव को राष्ट्रीय राजमार्ग के पास फेंक दिया था. वो इसे दुर्घटना का रूप देना चाहते थे. इस घटना को संदिग्ध मानते हुए एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने मानपुर थाना प्रभारी अमित सिंह ने टीम तैयार कर इस पर जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचे. 

ये भी पढ़ें

Bhind Crime: भिंड में दबंगों ने दलित युवकों को दी तालिबानी सजा, मुंडन कर पहनाई जूतों की माला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
सरकारी स्कूलों के विलय पर भड़के Gen Alpha, भोपाल में जोरदार प्रदर्शन
सरकारी स्कूलों के विलय पर भड़के Gen Alpha, भोपाल में जोरदार प्रदर्शन
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget