एक्सप्लोरर

Bhind Crime: भिंड में दबंगों ने दलित युवकों को दी तालिबानी सजा, मुंडन कर पहनाई जूतों की माला

MP News: लड़ाई के बाद दबंगों ने राजीनामा के लिए दलित युवकों को बुलाया और फिर इनका जबरन मुंडन कराकर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Bhind Crime: भिंड के दबोहा गांव (Daboha Village) में दबंगों द्वारा एक दलित परिवार को तालिबानी तरीके से सजा देने का मामला सामने आया है. दबंगों ने पहले दलित परिवार के दो भाइयों का मुंडन किया और फिर उन्हें जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुराने विवाद में राजीनामा के नाम पर बुलाकर इस कृत्य को अंजाम दिया गया. जानकारी मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस पीड़ितों को अपने साथ थाने ले गई और उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. शिकायत दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

क्या था मामला
जानकारी के मुताबिक़ ज़िला मुख्यालय से तीन किलोमीटर पर स्थित दबोहा गांव में डेढ़ महीने पहले गांव के रहने वाले बुद्धराम शर्मा से गांव के ही रामवीर शाक्य, धर्मेंद्र और संतोष समेत एक अन्य ने डंडों से मारपीट कर दी थी, जिसके बाद इस मामले में रामवीर समेत चारों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन बाद में समझौते के लिए पहल कर गांव में पंचायत बुलाई गयी. 

ग्रामीणों के मुताबिक इस पंचायत में निर्णय लिया गया था कि दलित परिवार डेढ़ लाख रुपये बुद्धराम शर्मा को देंगे और उसके बाद गांव छोड़ देंगे. जिस पर दलित परिवार सहमत भी हो गया था. दलित परिवार का आरोप है कि सुलह करने के नाम पर हमारे परिवार के संतोष और दिलीप को पैसे लेकर बुलाया गया, जहां दबंग बुद्धराम और उसके साथ में मौजूद लोगों ने दोनों युवकों का मुंडन कराया, उनके सिर पर जूते रखे, इसके बाद जूतों की माला बनाकर पहनाकर गांव में घुमाया. इसी दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर देहात थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुंची और दोनों पीड़ितों को देहात थाना लाया गया.

घटना के बाद गांव में तनाव का महौल
भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 6 आरोपी बुधराम शर्मा, संजय शर्मा, दिलीप शर्मा, राजू शर्मा, एक अन्य और कथित नाई जिसने मुंडन किया सुनील श्रीवास पर आईपीसी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास भी पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं. मामले के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते वहां भी पुलिस ने सुरक्षा इंतज़ाम के लिए पुलिसबल तैनात किया है.

यह भी पढ़ें:

MP News: रातापानी सेंचुरी में बाघों की संख्या पर संशय, पिछली बार से 3 गुना अधिक कैमरों से होगी गिनती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget