एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इंदौर पर चढ़ा केसरिया रंग, भगवा कपड़ों और पटाखों की बढ़ी खरीदारी

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए इंदौर में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. पूरा इंदौर शहर राममय हो गया है. आलम ये है कि भगवा कपड़े मार्केट में कम पड़ रहे हैं.

Indore News: राम उत्सव मनाने के लिए इंदौर भी तैयार है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले इंदौर के बाजार केसरिया रंग में रंग गए हैं. इंदौर के हर गली-मोहल्ले और हर घर पर भगवा झंडा लहरा रहा है. नजर जिस तरफ जाती है, वह केसरिया और भगवा झंडों की बहार है. राम मंदिर के उद्घाटन पर इंदौर सहित पूरे प्रदेश के लोगों में खासा उत्साह है. दुकानदार कह रहे हैं कि इस बार जितना बिजनेस दिवाली पर नहीं हुआ, उससे कही ज्यादा प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हो रहा है. प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए इन लोगों ने कहा की देश में सनातन की जय जयकार हो रही है और अब उन्हें भी इस बात की खुशी है कि उनका व्यापार अच्छा चल रहा है.

अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में हर्षोल्लास है. इंदौर में इसका जश्न अलग ही रंग में नजर आ रहा है, यहां के दुकानों पर बड़ी संख्या में भगवा झंडा लहरा रहे हैं. इस मौके पर भगवा झंडों की बिक्री भी खूब हो रही है. बाजार में पांच रुपये से लेकर पांच सौ तक के झंडे उपलब्ध हैं. इन झंडो पर भगवान राम, हनुमान, राम दरबार सहित राम मंदिर की फोटो बनी हुई है. जिन्हें लोग खरीद कर ले जा रहा हैं और अपने घरों पर लगा रहे हैं. इसके अलावा राम यात्राओं में भी झंडों का भरपूर उपयोग हो रहा है. दुकानदारों का कहना है कि केसरिया ध्वज की बिक्री हो रही है, इंदौर में इससे पहले केसरिया ध्वज की बिक्री इतनी बड़ी संख्या में कभी नहीं हुई.

'मांग बढ़ने पर ध्वज का स्टॉक हो गया था खत्म'
पाटनीपुरा क्षेत्र में व्यापार करने वाले राकेश बताते हैं कि उनकी दुकान पर इतनी भीड़ है कि उन्हें सांस लेने की फुर्सत नहीं है. सुबह से रात हो जाती है और ध्वज खरीदने वालों की भीड़ लगी रहती है. इसके अलावा लोग अलग-अलग साइज के झंडों की भी मांग कर रहे हैं. राकेश ने बताया कि उनकी दुकान पर फिलहाल पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है, लेकिन कुछ समय पहले पूरे इंदौर में केसरिया ध्वज का स्टॉक खत्म हो गया था. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से यह ध्वज मंगवाए गए थे, लेकिन वहां भी कपड़ा कम पड़ जाने के कारण कुछ समय के लिए स्टॉक खत्म हो गया था. हालांकि अब भरपूर मात्रा में झंडा उपलब्ध है, जिसकी बच्चे-बड़े और महिलाएं जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

पटाखों का व्यापार भी सजा
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सोमवार (22 जनवरी) को पूरे देश में सबसे बड़ी दीवाली मनाई जाएगी, इस मौके पर जमकर आतिशबाजी होगी. इसके लिए प्रशासन ने पटाखे को बेचने के लाइसेंस भी जारी किए हैं. इंदौर में भी लाइसेंस जारी किए गए हैं और विजयनगर के अलावा राऊ क्षेत्र में भी पटाखे की दुकान खुल गई है, जहां पर लोग आतिशबाजी के लिए पटाखे खरीदने आ रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया कि अलग से लाइसेंस लेने की जरूरत पड़ी हो. 

ये भी पढ़ें:

WATCH: भोपाल की डमरू टीम की अयोध्या में शानदार प्रस्तुति देख भाव विभोर हो उठे लोग, आप भी देखें

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget