एक्सप्लोरर

Indore: IIT स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात, 7 करोड़ की लागत से बनी नई लैब, फर्स्ट ईयर से ही उत्पाद बनाना सीखेंगे छात्र

Indore: IIT में बच्चों के शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बहुत काम किया है और कई नवाचार भी किए.इन्हीं में से एक नवाचार मेकर्स स्पेस है. 7 करोड़ की लागत से बनाया गया ये मेकर स्पेस छात्रों के लिए बड़ी सौगात है.

Indore News: आईआईटी (IIT) इंदौर (Indore) को 2020 में आई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू किए तीन साल पूरे हो चुके हैं. इन तीन सालों की उपलब्धि भी बेमिसाल रही है. राष्ट्रीय शिक्षा नीती के तहत आईआईटी में बच्चों के शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बहुत काम किया गया और कई नवाचार भी किए गए. इन्हीं में से एक नवाचार मेकर्स स्पेस है. सात करोड़ की लागत से बनाया गया ये मेकर स्पेस छात्रों के लिए बड़ी सौगात है. 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तीन साल पूरे होने के बाद आईआईटी इंदौर ने नई शुरुआत की. यहां ऐसी लैब शुरू की गई है, जिसे टेबल टॉप लैब नाम दिया गया. संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुहास जोशी ने बताया कि ये एक छोटी फैक्टरी की तरह होगी. यहां छोटी मशीनों से असली फैक्टरी में काम कैसे होता है, छात्रों को ये बताया जाएगा. यही नहीं बच्चे अपना प्रोडक्ट खुद बना पाएंगे. मेकर स्पेस नाम से बनाई इस टेबल टॉप लैब में आईआईटी इंदौर ने सात करोड़ का बजट खर्च किया है.

बच्चों को नई-नई मशीनें कराई गई हैं उपलब्ध
इसमें बच्चों को नई-नई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जहां बच्चे इन मशीनों से नवाचार सीखेंगे. इतना ही नहीं बीटेक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स भी यहां अनिवार्य रूप से काम करेंगे और असाइनमेंट के तौर पर उन्हें कुछ प्रोडक्ट बनाने को दिए जाएंगे. इस लैब में जो उपकरण उपलब्ध हैं, वो भी आधुनिक है और उनकी प्रोग्रामिंग भी आसानी से की जा सकती है. आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रोफेसर सुहास जोशी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यहां पर थ्रीडी प्रिंटिंग, लेजर ड्रिलिंग मशीन और फैब्रिकेशन जैसे उपकरण और उनकी प्रोग्रामिंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं.

पांच दिन का ओरिएंटेशन प्रोग्राम
उन्होंने बताया कि बच्चे यहां लकड़ी, प्लास्टिक और मेटल के प्रोडक्ट्स और बाकी अन्य इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट भी बना पाएंगे. इतना ही नहीं गर्मी की छुट्टियों में यहां बीटेक सेकेंड और थर्ड ईयर के 50 से ज्यादा बच्चों ने कैंपस में ही स्टे करके इन मशीनों से क्या नवाचार किया जा सकता है, इस पर भी काम किया. प्रोफेसर सुहास जोशी ने बताया कि हम इस साल के आईआईटी के बच्चों के लिए पांच दिन का ओरिएंटेशन प्रोग्राम रख रहे हैं, जो पहले तीन दिन का होता था. फर्स्ट ईयर के बच्चों को उनकी पसंद के मुताबिक, सब्जेक्ट पढ़ने की स्वतंत्रता दी जाती है.

सातवां सेमेस्टर प्रोजेक्ट को समर्पित
प्रोफेसर जोशी ने बताया कि आईआईटी में इलेक्टिव की हिस्सेदारी बढ़ाकर चार फीसदी से 12 फीसदी कर दी गई. ओपन इलेक्टिव को बढ़ाकर चार से 11 फीसदी कर दिया गया. वहीं अनुभव आधारित शिक्षण को बढ़ाते हुए 10 से 15 फीसदी कर दिया गया. सातवां सेमेस्टर प्रोजेक्ट को समर्पित है और इसमें बच्चे किसी भी इंडस्ट्री की समस्या का समाधान ढूंढ सकेंगे. अगर सरकारी कॉलेजों की बात की जाए तो प्रदेश के 50 बच्चे अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई अब आईआईटी में कर पाएंगे .

आईआईटी 29 जुलाई को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक एमओयू करने जा रहा है. इसके माध्यम से सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के 50 बच्चे आईआईटी में लास्ट ईयर की पढ़ाई कर पाएंगे. यह एक तरह का नवाचार है और इसके लिए बच्चों को उनके कॉलेज द्वारा नॉमिनेट किए जाएंगे. वहीं परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए बच्चों का सलेक्शन हो सकेगा.

MP Politics: इंदौर को मिली एक करोड़ 60 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, जानें कहां होगा क्या काम

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget