एक्सप्लोरर

Ganesh Utsav 2022: इंदौर में गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी, 20 फीट ऊंची प्रतिमाएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र

इंदौर में गणेश उत्सव की तैयारी जोरों पर है. आकर्षक मंच सजाकर दस दिनों तक रोजाना संगीतमय आरती के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी.

Ganesh Utsav 2022: देशभर में दस दिवसीय गणेश उत्सव शुरू होने जा रहा है. गणेश उत्सव की शुरुआत इस साल 31 अगस्त बुधवार के दिन से होगी. इंदौर में गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है. गणेश उत्सव समितियां भव्य पंडाल सजाने में जुट गई हैं. सभी मंचों और पंडालों को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के साथ बड़ी प्रतिमाओं की ऊंचाई पहले से दोगुनी तैयार करने काम तेजी से चल रहे है. इस बार ज्यादातर गणेश पंडालों में 12 से लेकर 20 फीट ऊंची प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी.

दस दिवसीय गणेश उत्सव की तैयारी जोर शोर से

पालदा के राजा को विराजमान करने की समुचित व्यवस्था की जा रही है. संस्थापक मनोज वर्मा ने बताया वर्षों से गणेश की मूर्ति स्थापित करते आ रहे हैं. 21 फीट ऊंची प्रतिमा को मुंबई से बनवाया गया है और मुंबई के समुद्र में ही विसर्जन को ले जाया जाता है. प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा को बारिश से बचाने की भी कवायद की जा रही है. महलनुमा पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है. कोशिश की जा रही है कि पंडाल में आनेवाले श्रद्धालुओं को बारिश में भीगने की नौबत नहीं आए. 

MP Politics: छिंदवाड़ा में बोले कमलनाथ- सीएम शिवराज के नारे से नहीं चलेगा राज्य, गिरिराज सिंह को दिया ये जवाब

कॉलोनियों और मोहल्लों में सजाए जा रहे पंडाल

आकर्षक मंच सजाकर दस दिनों तक रोजाना संगीतमय आरती के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. कोरोना महामारी के बाद पाबंदी रहित उत्सव के होने से भक्तों में खुशी की लहर है. जगह जगह पर भव्य मूर्ति की स्थापना की जा रही है. लंबे अंतराल बाद बुधवार से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव की खुशी से दोगुना उत्साह है. सभी कॉलोनियों और मोहल्लों में बच्चों से लेकर बड़े भी पंडाल सजाकर बप्पा के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं. कलाकार भी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. 

MP Rain: मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश से सभी डैम लबालब भरे, इस बार नहीं होगा जल संकट, विशेषज्ञों ने जताया ये अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget