एक्सप्लोरर

MP Secretariat Fire: भोपाल सचिवालय भवन में भीषण आग, उठा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड मौजूद

MP Secretariat Fire: भोपाल सचिवालय भवन में भीषण आग लगने से हवा में धुआं-धुआं दिखाई दिया. फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है.

MP Secretariat Fire: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सचिवालय में अचानक आग लगने की खबर है. शनिवार 9 मार्च की सुबह सचिवालय बिल्डिंग से काले धुएं का गुबार उठा. धुएं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग भीषण है. ऐसे में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में लग गईं. फिलहाल, आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है. भवन में पांच लोगों के फंसे होने की खबर भी है, जिन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है. 

भोपाल के वल्लभ भवन राज्य सचिवालय में आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां वहां पहुंची और अब आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

सीएम मोहन यादव ने मांगी घटना की रिपोर्ट
भोपाल स्थित वल्लभ भवन राज्य सचिवालय में आग लगने की घटना पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम मोहन यादव ने कहा, 'मेरी जानकारी में आया है कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगी है. सूचना के आधार पर कलेक्टर से प्राप्त सूचना के बाद, मैंने सीएस को इसकी निगरानी करने के लिए कहा है. सीएस से घटना की विस्तृत जानकारी एकत्र कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, मुझे यह भी बताया गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है.' 

आग पर पाया गया काबू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो. सीएम ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी.'

आशंका है कि इस भयानक आग की वजह से मंत्रालय के कई दस्तावेज खाक हो सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सतपुड़ा भवन में भी आग लगी  थी. ऐसे में सवाल ये उठता है कि सरकारी दफ़्तरों में आग लगना इतना आम क्यों हो रहा है?

यह भी पढ़ें: MP Politics: 'सुरेश पचौरी कांग्रेस राजनीति के...', पूर्व केंद्रीय मंत्री के BJP में शामिल होने पर बोले वीडी शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget