एक्सप्लोरर

MP Politics: 'सुरेश पचौरी कांग्रेस राजनीति के...', पूर्व केंद्रीय मंत्री के BJP में शामिल होने पर बोले वीडी शर्मा

Suresh Pachauri News: MP कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. सुरेश पचौरी ने यूपीए सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी.

Suresh Pachauri Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस (Congress) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी (Suresh Pachouri) आज बीजेपी (BJP) में शामिल हुए. सुरेश पचौरी अपने समर्थकों के साथ शनिवार (9 मार्च) को बीजेपी की सदस्यता ली. इसके साथ ही पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह ने भी बीजेपी का दमान थाम लिया है.

वहीं मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 'सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीति के संत हैं. ऐसे व्यक्ति का कांग्रेस में स्थान नहीं है, इसलिए उनको लगा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जाकर कुछ काम करने की जरूरत है. आज वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.'

शिवराज सिंह चैहान ने क्या कहा?
वहीं सुरेश पचौरी के बीजेपी में आने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'महात्मा गांधी ने आजादी के बाद यह कहा था कि कांग्रेस आजादी का आंदोलन था, अब स्वतंत्रता मिल गई है, तो कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए. अब नए दलों का गठन होना चाहिए, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ की वजह से कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और आंदोलन की राजनीतिक लाभ उठाया.' 

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने महात्मा गांधी की इच्छा पूरी नहीं की, लेकिन राहुल गांधी इस इच्छा को पूरा कर के ही चैन की सांस लेंगे. एक-एक कर के कांग्रेस के नेतृत्व से परेशान होकर उनके अच्छे नेता बीजेपी जॉइन कर लेंगे.'

चार बार राज्यसभा सांसद रहे सुरेश पचौरी
सुरेश पचौरी ने 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया. इसके बाद 1984 में राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने. वह 1984 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 1990, 1996 और 2002 में फिर से चुने गए. एक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन और संसदीय मामले और पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget