एक्सप्लोरर

MP News: गुना के सरकारी स्कूल में फरसा लेकर घुसा शराबी, तोड़फोड़ कर शिक्षकों को दी गालियां

MP News: बीनागंज संकुल केंद्र के जनशिक्षक कमलेश मीणा ने बताया कि बंजारा चक गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार दोपहर गांव का ही मिंटू सिंह बंजारा शराब के नशे की हालत में फर्सा लेकर घुस गया.

गुना: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना (Guna) जिले के चाचौड़ा ब्लॉक के बंजारा चक गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कथित रूप से फरसा (धारदार हथियार) लेकर घुसे शराबी ने गुरुवार को जमकर उत्पात मचाया.इस दौरान न सिर्फ उसने स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक और शिक्षिकाओं को डरा और धमकाकर दहशत फैलाने की कोशिश की,बल्कि स्कूल में रखे मेज एवं कुर्सियां भी तोड़ दीं.इसका विरोध करने पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को उसने अपशब्द कहे.पुलिस ने शिक्षक व शिक्षिकाओं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है.पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

कहां का है यह मामला

बीनागंज संकुल केंद्र के जनशिक्षक कमलेश मीणा ने बताया कि बंजारा चक गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव का ही मिंटू सिंह बंजारा शराब के नशे की हालत में फरसा लेकर घुस गया.इसके बाद उसने स्कूल में जमकर उत्पात मचाया और तोडफोड़ की.उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक व शिक्षिकाओं ने इसका विरोध किया तो उसने उन्हें अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी और फरसा दिखाकर डराया.उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्कूल के मेज-कुर्सियों को भी तोड़ दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था. चांचौड़ा थाने के प्रभारी रवि गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं जो घटना के बाद से ही फरार है.

ये भी पढ़ें

MP News: एक स्पोर्ट्स व्हीलचेयर के लिए सालों से आवेदन दे रहा दिव्यांग खिलाड़ी, अब तक नहीं मिली सरकारी मदद

Sagar Crime News: एक के बाद एक चार चौकीदारों की हत्या से हड़कंप, गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
मैहर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
Indore News: चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP Politics: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
मध्य प्रदेश: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget