एक्सप्लोरर

MP News: जब कांग्रेस नेता ने सीएम शिवराज को पीएम मोदी के पदचिह्नों पर चलने कहा, जानें- क्या है पूरा मामला?

MP Politics: मध्य प्रदेश में बीते दिनों बस हादसा हुआ था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. यह बस सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में जा रही थी. अब इसको लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है.

MP Politics: मध्य प्रदेश के उमरिया में बस (Bus Accident) पलटने से तीन लोगों की मौत के मामले में अब राजनीति गरमा गई है. बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepal Joshi) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से पूछा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  के पद चिह्नों पर क्यों नहीं चल रहे हैं ? क्या उन्हें डिजिटलाइजेशन का पर भरोसा नहीं है ?

सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस पलटी खा गई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. उमरिया जिले में हुए इस हादसे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधना तेज कर दिया है. पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा है कि पिछले 10 सालों में भारतीय जनता पार्टी में इवेंट मैनेजमेंट का काम जोरों से चल रहा है. सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार इवेंट कर रहे हैं, जिसकी वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

सरकारी तंत्र से जुटाते हैं भीड़, लोग गंवा रहे जान- दीपक जोशी
दीपक जोशी ने आगे कहा कि पीएम मोदी डिजिटलाइजेशन पर जोर दे रहे हैं. वह खुद टीवी पर मन की बात बोल रहे हैं, जबकि सीएम शिवराज सिंह चौहान हर जगह इवेंट करते हुए सरकारी तंत्र के माध्यम से लोगों की भीड़ एकत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह से कई दुर्घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने मंदसौर में हुई बस दुर्घटनाओं का भी उदाहरण दिया. पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि इस मामले में हुए राज्यपाल को पत्र भी लिखेंगे.

मानसिक रूप से तैयार नहीं रहते हैं बस चालक
पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इवेंट में शामिल होने के लिए भीड़ सरकारी तंत्र के माध्यम से जुटाई जाती है. इसके लिए बसों का अधिग्रहण किया जाता है. स्कूल और अन्य मार्गों पर चलने वाली बसों को अचानक अधिकृत करते हुए वाहन चालकों को तुरंत भेज दिया जाता है. इस दौरान वाहन चालक मानसिक रूप से तैयार नहीं होते हैं, जिसके कारण लगातार दुर्घटना हो रही है. यदि सरकार को इवेंट इतने आवश्यक हो तो उन्हें अपनी अलग से बस खरीद लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Ujjain: मोबाइल पर परीक्षा का रिजल्ट देख 15 साल के बच्चे ने खुद को कमरे में किया बंद, फिर उठाया आत्मघाती कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget