एक्सप्लोरर

सेना की फायरिंग रेंज में कबाड़ बीनने गए थे तीन युवक, अचानक हो गया विस्फोट, जानें फिर क्या हुआ?

Army Firing Range Accident: सेना की फायरिंग रेंज में गोला फटने से एक युवक की मौत हो गई. प्रारंभिक जांच के अनुसार, कबाड़ बीनने गए युवक ने जमीन पर पड़े गोला-बारूद का टुकड़ा उठा लिया था.

MP News: दतिया जिले के जैतपुर गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शुक्रवार की सुबह सेना की फायरिंग रेंज में विस्फोट होने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 17 वर्षीय गंगाराम के रूप में हुई है. घटना में 23 वर्षीय रामू और 16 वर्षीय मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उत्तर प्रदेश के झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार शिवहरे के मुताबिक फायरिंग रेंज में तीनों कबाड़ बीनने गए थे. प्रारंभिक जांच के अनुसार, जमीन पर पड़े गोला-बारूद का एक टुकड़ा अचानक फट गया. पीड़ितों में से एक ने गोला को उठा लिया था. इस दौरान गोला में फटने से दर्दनाक हादसा हो गया. अधिकारी ने बताया कि जमीन पर पड़ा बिना फटा गोला-बारूद का टुकड़ा मिला. पीड़ितों में से एक ने गोला के टुकड़े को उठा लिया. अचानक विस्फोट होने से गंगाराम ने मौके पर दम तोड़ दिया.

सेना की फायरिंग रेंज में विस्फोट

वहीं, घटना में रामू और मनोज गंभीर रूप से घायल हुए. धमाके की आवाज सुन स्थानीय लोग पहुंचे. मौके पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भिवजाया. एएसपी शिवहरे ने बताया कि ग्रामीण अक्सर कबाड़ बीनने के लिए फायरिंग रेंज में पहुंचते हैं. फायरिंग रेंज पहुंचकर गोला-बारूद को तांबा निकालने के लिए इकट्ठा कर लेते हैं.

हादसे में एक की मौत, दो घायल

उन्होंने कहा कि आम लोगों का फायरिंग रेंज में घुसना खतरे से खाली नहीं है. सुरक्षा इंतजामों के बावजूद जान की परवाह किए बिना प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर हादसों को न्योता देते हैं. पुलिस ने मामला दर्ज घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि बिना फटा गोला-बारूद भी फट सकता है. इसलिए लोगों को सेना के फायरिंग रेंज से दूर रहना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर गरमायी सियासत, जीतू पटवारी बोले, 'सरकार की नीयत ठीक नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget