एक्सप्लोरर

MP News: 'रंग साफ हो और...', ई-रिक्शा पर होर्डिंग लगाकर दुल्हन ढूंढ रहा दमोह का युवक, शादी की डिटेल भी की साझा

Damoh Marriage Hoarding: दीपेन्द्र राठौर ने शादी को लेकर होर्डिंग में नाम, राशि का नाम, राशि, जन्म कब और कहां हुआ, मांगलिक हैं या नहीं, गौत्र, रंग, ऊंचाई, वजन, ब्लड ग्रुप सब लिखा है.

Damoh Man Hoarding For Marriage: मध्यप्रदेश के दमोह में एक बेहद ही दिलचस्प मामला सामने आया है. दमोह के रहने वाले एक शख्स ने अपनी शादी को लेकर चिंता जताई है. इतना ही नहीं उसने अपनी शादी को लेकर प्रचार भी करना शुरु कर दिया है और ई-रिक्शा पर होर्डिंग के माध्यम से अपनी दुल्हन को ढूंढने में जुट गया है. वकायदा उसने ई- रिक्शा पर होर्डिंग लगवाई है और अपने बारे में पूरी जानकारी साझा की है. 

दमोह के रहने वाले इस शख्स का नाम दीपेंद्र राठौर है. दीपेंद्र शादी के लिए बेताब है लेकिन उसे कोई लड़की नहीं मिल रही है. इसने अपनी शादी के लिए दुल्हन को ढूंढने के लिए ई- रिक्शा पर होर्डिंग लगाकर अपने बारे में हर जानकारी दी है. दीपेंद्र ने इसमें अपना नाम से लेकर रंग, गोत्र और वजन तक का जिक्र किया है. 

होर्डिंग लगाकर दुल्हन ढूंढ रहा दमोह का युवक!

दीपेन्द्र राठौर ने बताया कि वो एक 'मैरिज ग्रुप' से भी जुड़े हैं. दमोह की रहने वाली ऐसी कोई लड़की अभी तक नहीं मिली, जो उससे शादी कर सके. वहीं, बाहर की कोई लड़की शादी करके दमोह नहीं आना चाहती है. दीपेन्द्र ने होर्डिंग में नाम, राशि का नाम, राशि, जन्म कब और कहां हुआ, मांगलिक हैं या नहीं, गौत्र, रंग, ऊंचाई, वजन, ब्लड ग्रुप सब लिखा है. आखिर में एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने जिक्र करते हुए कहा है कि शादी के लिए जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं है.

दीपेन्द्र राठौर ने अपनी समस्याओं का किया जिक्र

दीपेन्द्र राठौर ने आगे कहा कि उनके माता-पिता पूजा-पाठ में व्यस्त रहते हैं. ऐसे में पिता जी के पास समय नहीं है. मैं शादी करना चाहता हूं और इसलिए होर्डिंग के जरिए प्रचार कर रहा हूं. राठौर ने अपनी समस्याओं का भी जिक्र किया है. उसने कहा कि मैं होटल में खाना खाता हूं. मेरे पास तीन-चार कमरे हैं लेकिन उसकी साफ सफाई भी नहीं कर पाता हूं. मैं क्या क्या करुं इसलिए अब शादी करना चाहता हूं.

ये भी पढ़ें:

MP News: इंदौर में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन! नगर निगम ने हटाए गए 250 दुकानों के सामने से अतिक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget