एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव को क्यों आई आपातकाल की याद? कांग्रेस बोली- '50 साल हो गए...'

Emergency in India: कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि बीजेपी 50 साल से आपातकाल के मुद्दे पर राजनीति कर रही है. उस समय जो देश की स्थिति थी, तब जनहित में फैसला लिया गया होगा.

CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साल 1975 में लगाए गए आपातकाल को याद किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आपातकाल के दौरान मां भारती के साहसी पुत्रों ने संघर्ष किया था. आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय है. कांग्रेस ने जवाब देते हो कहा है कि 50 साल से भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है. अब और कितने वर्षों तक इस मुद्दे को गर्माया जाएगा?

मध्य प्रदेश की राजनीति में हमेशा से भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल को याद करते हुए इसे सियासत का सबसे खराब पहलू भी करार दिया है. एक बार फिर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से आपातकाल को याद किया है. उन्होंने कहा है कि आज ही के दिन साल 1975 में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया गया था. 

'इंदिरा गांधी ने देश पर थोपा था आपातकाल'- cm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है, "लोकतंत्र का काला अध्याय है आपातकाल..जो प्रतीक है असफलता की कुंठा से उपजे अहंकार और दमन के कुचक्र का. 1975 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी जी की सरकार ने देश पर आपातकाल थोप दिया था, तब मां भारती की साहसी संतानों ने ही कड़ा प्रतिरोध किया और यातनाएं सहकर भी लोकतंत्र को पुनर्स्थापित किया". 

50 साल से आपातकाल पर राजनीति- कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश नायक ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी 50 सालों से आपातकाल के मुद्दे पर राजनीति कर रही है. उस समय जो देश की स्थिति थी, तब तत्कालीन सरकार जनहित में फैसला लिया होगा. वर्तमान परिस्थितियों बदल चुकी हैं, मगर वोटों की राजनीति के चलते बार-बार भारतीय जनता पार्टी पुराने मुद्दों को याद दिलाती है. वर्तमान में उन मुद्दों का कोई उचित नहीं है. भाजपा को वर्तमान परिदृश्य में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राजनीति करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: एक जुलाई से शुरू होगा एमपी विधानसभा का मानसून सत्र, CM मोहन की ओर से जवाब देंगे 7 मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget