एक्सप्लोरर

MP News: तीर्थ दर्शन योजना के तहत इन बुजुर्गों ने पहली बार किया विमान से सफर, यात्रा के बाद कहा- 'जिंदगी में सब...'

MP CM Tirth Darshan Yojana: मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान सुविधाहीन बुजुर्गों को विमान से तीर्थ स्थलों की यात्रा करवा रहे हैं. इसके पहले फेज के तहत 32 लोगों का जत्था प्रयागराज पहुंचा.

Tirth Darshan: बचपन से लेकर अब तक आसमान में उड़ते हुए हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज ही देखा करते थे. कभी नहीं सोचा था कि हवाई जहाज में बैठने का भी मौका मिलेगा, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार की एक योजना के तहत बुजुर्गों को उम्र के आखिरी पड़ाव पर हवाई जहाज में बैठने का मौका मिल गया. यह कहना है कि प्रयागराज से तीर्थयात्रा करके लौटे 80 वर्षीय टीकाराम सेन का. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (CM Teerth Darshan Yojana) अंतर्गत फ्लाइट से प्रयागराज (Prayagraj) के दर्शन करने वाले सभी तीर्थ यात्रियों ने अपने अनुभव एबीपी के साथ साझा किए. 

बुजुर्गों के चेहरे पर हवाई जहाज में बैठने की खुशी दिखाई दे रही थी. कुछ बुजुर्गों ने बताया कि हवाई जहाज में बैठकर ही आंखें बंद कर ली थीं, घंटे भर बाद जब आंखें खोलीं तो पता चला कि प्रयागराज ही पहुंच गए. इसी तरह एक अन्य बुजुर्ग ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि मानों बादलों के बीच चल रहे हैं. विश्वास नहीं हो रहा कि उम्र के इस पड़ाव पर हवाई जहाज में बैठे हैं. दिन भर देव दर्शन किए, शाम को गंगा जी की आरती में शामिल हुए. बहुत ध्यान रखा गया. सुबह नाश्ता मिला, फिर फ्लाइट से भोपाल आ गए. यहां एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 

सीएम शिवराज ने रविवार को किया था रवाना
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए तीर्थ-यात्रियों के इंडिगो विमान को हरी झंडी दिखाई थी. इस विमान में 32 तीर्थ यात्री मौजूद रहे, जिनमें 24 पुरुषओं और 8 महिलाओं प्रयागराज के दर्शन के लिए रवाना किए गए थे. यह सभी तीर्थ यात्री एक दिन पहले सोमवार को वापस आ गए. सभी तीर्थ यात्री हवाई जहाज में बैठने के अनुभव अपने परिजनों और साथियों से साझा कर रहे हैं.

अब तीर्थ यात्रियों को भेजा जाएगा शिरडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के दूसरे चरण में आज 23 मई को तीर्थ यात्री शिरडी जाएंगे. आगर-मालवा जिले के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी के लिए रवाना होंगे. इसके बाद 25 मई को बैतूल जिले के तीर्थ यात्रियों को भोपाल एयरपोर्ट से मथुरा और वृंदावन ले जाया जाएगा. जून के पहले हफ्ते में 3, 4 और 6  तारीख को क्रमशः गंगासागर, प्रयागराज और शिरडी की यात्रा कराई जाएगी जिसमें खंडवा, हरदा और मंदसौर के तीर्थयात्री शामिल होंगे.  

य़े भी पढ़ें-

MP Politics: अवैध कॉलोनियों पर शिवराज सरकार का मास्टर स्ट्रोक, छह हजार से ज्यादा कॉलोनियों को मिलेगा ये फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget