एक्सप्लोरर

MP Politics: अवैध कॉलोनियों पर शिवराज सरकार का मास्टर स्ट्रोक, छह हजार से ज्यादा कॉलोनियों को मिलेगा ये फायदा

MP News: अवैध कॉलोनियों को लेकर शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है. मध्य प्रदेश की छे हजार से ज्यादा अवैध कालोनियां नियमित होने जा रही है, जिससे लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा.

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan. ) ने विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) के पहले मध्य प्रदेश की छह हजार कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला ले लिया है.अवैध कॉलोनियों को वैध करते हुए यहां रहने वाले लोगों को नियमितीकरण के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे. विधानसभा चुनाव के पहले सरकार का यह बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. इससे लाखों परिवारों का आकर्षण सरकार की ओर बढ़ेगा. 

कहां हैं कितनी कॉलोनियां

मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में अवैध कॉलोनियों की भरमार है.प्रदेश के सभी 52 जिलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अवैध कालोनियों की सूची बनाई गई थी. जिन कॉलनियों में सारी सुविधाएं उपलब्ध है और कॉलोनी की भूमि सरकारी नहीं है तो ऐसी जमीनों का पूरी तरह परीक्षण करने के बाद विकास शुल्क जमा करते ही कॉलोनियों को वैध करने के निर्देश जारी करने का फैसला हो चुका है.इस कड़ी में मध्य प्रदेश की छह हजार कॉलोनियों से अधिक कॉलोनियों को फायदा मिलने जा रहा है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 मई को मुख्यमंत्री निवास पर लोगों को नियमितीकरण के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे.विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए सरकार के फैसले का लाभ प्रदेश के लाखों परिवारों को मिलने जा रहा है.ऐसी उम्मीद की जा रही है कि द्वितीय चरण में और भी कॉलोनियों को वैध किया जा सकता है.

लोगों को ऐसे मिलेगा फायदा

अवैध कॉलोनियों में भले ही बिजली सड़क और पानी की सुविधा मुहैया कराई जा रही हो मगर अवैध कॉलोनियों में भूखंड और भवन की कीमत काफी कम होती है.ऐसी जमीनों और उन पर बने मकानों का बैंक से लोन भी नहीं होता है.नियमितीकरण का प्रमाण पत्र मिलने के बाद भूखंड और भवन के दाम में इजाफा होता है.इसके अलावा बैंक से आसानी से ऋण भी मिल जाता है.यही वजह है कि लोग अवैध कॉलोनी को वैध करने की हमेशा से मांग उठाते आए हैं. 

नगरीय निकाय चुनाव में बड़ा मुद्दा

मध्य प्रदेश में जब भी नगरी निकाय चुनाव होते हैं, तब अवैध कालोनियों को वैध करने का बड़ा मुद्दा बनता है.इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल हमेशा से अवैध कॉलोनी को वैध करने की घोषणा करते हैं लेकिन अब जाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया जा रहा है.हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं. 

ये भी पढ़ें

MP Election: चुनाव से पहले केस वापसी! कांग्रेस कार्यकाल में BJP नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस करवाएंगे CM शिवराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget