एक्सप्लोरर

Ladli Behna Yojna: लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी? CM मोहन यादव ने विधानसभा में साफ की तस्वीर

Ladli Behna Yojna News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल के अभिभाषण में लाडली बहना योजना का जिक्र नहीं था. लेकिन अब सीएम मोहन यादव ने विधानसभा में इस पर तस्वीर साफ कर दी है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) के सीएम बनने के बाद से यह सवाल लोगों के जहन में था कि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojna) को जारी रखेगी या नहीं. अब खुद सीएम मोहन यादव ने विधानसभा में जानकारी दी कि लाडली बहना सहित कोई योजना बंद नहीं की जाएगी. सभी योजनाओं के लिए सरकार के पास पर्याप्त धनराशि है. दरअसल, राज्यपाल के अभिभाषण में लाडली बहना योजना का ज़िक्र नहीं किया गया था. 

सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन दिया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी और साथ ही बीजेपी की सरकार के दौरान हुए कार्यों का भी जिक्र किया. मोहन यादव ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, ''बीजेपी ने मजदूर परिवार के बच्चे को मुख्यमंत्री पद तक का पहुंचाया. इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताता हूं. यह लोकतंत्र की खूबसूरती है.'' 

समय पर योजना की राशि भेजी जा रही है- मोहन यादव
वहीं, शिवराज सिंह चौहान सरकार के दौर में शुरू की गई योजनाओं और विशेषकर लाडली लक्ष्मी योजना को लेकर विपक्ष की आशंकाओं का भी जवाब दिया. विधानसभा में वह बिंदुवार मुद्दों पर जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ''यह सवाल आया है कि कोई योजना पूरी नहीं होगी, बंद हो जाएगी. ऐसा कुछ नहीं है. यह अनावश्यक डर है. लाडली लक्ष्मी योजना से लेकर कोई भी योजना बंद नहीं होगी. हमारे पास उसके लिए पर्याप्त धनराशि है. गैस कनेक्शन की राशि भी सभी को बराबर दी जाएगी.'' यह कहते हुए सीएम अपनी सीट पर बैठ गए. हालांकि विपक्ष की तरफ से सवाल किए जाने पर वह फिर उठे और कहा, ''जिस योजना की जो तारीख है, उस तारीख पर राशि दी जा रही है. विपक्ष को इसकी जानकारी नहीं है तो इसमें हमारा दोष नहीं हैं.''

ये भी पढ़ें-  MP News: कांग्रेस के 'डोनेट फॉर देश' में दिग्विजय सिंह ने दिया 1 लाख 38 हजार का चंदा, बोले- 'देश में भाईचारा शांति...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget